Skip to main content

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

योग्य लाभुकों को हर हाल में दें योजनाओं का लाभः आयुक्त

पलामू समाचार केंद्र
 दीपक तिवारी 
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
+917979886793
योजनाओं के क्रियान्वयन में लायें तेजी

आयुक्त के औचक निरीक्षण में अनुपस्थित मिले करीब डेढ़ दर्जन कर्मी, कर्रवाई

आयुक्त ने चंदवा के प्रखंड-सह-अंचल एवं अन्य कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण।

लातेहार परिसदन में डीडीसी, कृषि पदाधिकारी एवं अन्य के साथ किया विमर्श
 
आयुक्त श्री जटाशंकर चौधरी आज लातेहार जिले के प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय चंदवा पहुंचकर औचक निरीक्षण किया। साथ ही लातेहार परिसदन में उप विकास आयुक्त, कृषि पदाधिकारी आदि के साथ विमर्श कर विकास कार्यो में गति लाने का सख्त निदेश दिया। उन्होंने योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने एवं योग्य लाभुकों को हर हाल में योजनाओं का लाभ देने का निदेश दिया। 
 
योजनाओं के क्रियान्वयन में लायें तेजी

चंदवा प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय में औचक निरीक्षण के दौरान आयुक्त श्री जटाशंकर चौधरी ने प्रखंड कार्यालय द्वारा संचालित योजानाओं तथा अंचल कार्यालय, बाल विकास परियोजना कार्यालय एवं अन्य कार्यालयों द्वारा किये जा रहे कार्यो के बारे में जानकारी ली। साथ ही सरकार की योजनाओं में तेजी लाने का निदेश दिया। वहीं कार्यालय एवं अपने कार्य से अनुपस्थित कर्मियों की हाजिरी काटते हुए शो-कॉज करने का निदेश संबंधित पदाधिकारी को दिया। वहीं संबंधित पदाधिकारी को अपने मंत्वय के साथ उपायुक्त के माध्यम से शो-कॉज का जवाब भेजने का निदेश दिया। आयुक्त ने अंचल अधिकारी को सभी हल्का वॉइज खेसरा पंजी को दुरुस्त करने का निर्देश दिया, ताकि यह पता लगाया जा सके कि किस प्लॉट में कौन सी फसल लगाई जाती है। खेसरा पंजी दुरुस्त करने में वीएलडब्लू एवं जनसेवक को सहयोग करने का निर्देश दिया। साथ ही दाखिल खारिज के निरस्त आवेदनों के कारणों का विस्तृत समीक्षा कर अवगत कराने का निदेश दिया। 
जाति, आय, निवास आदि प्रमाण पत्रों से संबंधित प्राप्त आवेदनों को तीन दिनों में निष्पादित करने, पब्लिक रेवेन्यू से संबंधित व्यक्तियों की समस्या का समाधान कर प्रतिवेदन सौंपने का निदेश दिया।

आयुक्त ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को सभी कर्मियों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया।

उल्लेखनीय कार्य करने वाले सभी ग्राम सेवक, पंचायत सेवक की सूची तैयार कर समीक्षा करने का निदेश दिया। उन्होंने कहा कि उल्लेखनीय कार्य करने वाले ग्राम सेवक एवं पंचायत सेवक की सूची वे स्वयं भी देखेंगे। आयुक्त ने जन सेवक को प्रशिक्षण के दौरान कृषि से संबंधित जो पुस्तकें उपलब्ध कराई गयी थी, उसका अध्ययन करते हैं या नहीं और उसके अनुरूप कृषि कार्य करते हैं कि नहीं, इसका फिजिकल वेरिफिकेशन करने का निर्देश प्रखंड विकास पदाधिकारी को दिया। आयुक्त ने अंचल निरीक्षक को प्रत्येक हल्का का निरीक्षण करने का निर्देश दिया। 
राजस्व शाखा के कंप्यूटर ऑपरेटर की कार्यशैली पर नाराजगी जताई। उसके संबंध में लोगों द्वारा की गई  शिकायत  पर आयुक्त ने उसपर कड़ी निगरानी रखने एवं कार्रवाई का निदेश दिया।
आयुक्त ने बाल विकास परियोजना कार्यालय में एक सुपरवाइजर द्वारा फर्जी आवेदन देकर अनुपस्थित रहने को लेकर उसे शो-कॉज करने का निदेश दिया। 
आयुक्त ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को स्वास्थ्य केंद्र, चंदवा में एंबुलेंस मुहैया कराने का निर्देश दिया, ताकि दुर्घटना या अन्य इमरजेंसी की स्थिति में मरीज को एंबुलेंस मुहैया कराई जा सके और उन्हें उचित चिकित्सा दी जा सके। विज्ञापन

औचक निरीक्षण में कई कर्मी मिले अनुपस्थित, कार्रवाई

आयुक्त के औचक निरीक्षण में बाल विकास परियोजना कार्यालय के पूजन विनायक अनुपस्थित पाए गए। वहीं अंचल कार्यालय के प्रखंड सहायक रामनरेश राम, अंचल गार्ड सत्येंद्र राम अनुपस्थित मिले। इसके अलावा प्रखंड कार्यालय में जूनियर इंजीनियर नरेश प्रजापति, सहायक अभियंता सतीश डी. लकड़ा, बीएफटी शाहरुख खान, कनीय अभियंता मनरेगा सन्नी कुमार सिंह, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी रतन कुमारी के अलावा उमाशंकर सिंह, इसीदोर आईंद, अमेश्वर प्रसाद, नंदकिशोर सिंह, अखिलेश्वर सिंह एडवर्ड तिर्की, प्रतिमा नगेसिया, लव कुमार पासवान, स्नेहलता टोप्टो अनुपस्थित पाए गए। आयुक्त ने इन्हें शॉ-कॉज करने एवं संबंधित पदाधिकारी को अपने मंतव्य के साथ स्पष्टीकरण का जवाब उपायुक्त के माध्यम से भेजने का निर्देश दिया।

विकास कार्यो में गति लाने का दिया निदेश

लातेहार के परिसदन में आयुक्त श्री जटाशंकर चौधरी के पहुंचने पर उप विकास आयुक्त श्री सुरेंद्र कुमार वर्मा ने स्वागत किया। परिसदन में करीब एक घंटे तक रूके आयुक्त ने उप विकास आयुक्त एवं अन्य पदाधिकारियों से जिले में चल रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ली और सरकारी योजनाओं में गति लाकर आमजनों को लाभान्वित करने का निदेश दिया।  उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं को पहुंचायें, ताकि किसी को कोई परेशानी नहीं हो। उन्होंने मनरेगा, बिरसा हरित ग्राम योजना, जेएसएलपीएस द्वारा किये जा रहे कार्यो की जानकारी ली। आयुक्त ने जिले में अधिकाधिक पौधरोपण पर बल दिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान मौसम पौधरोपण के लिए अनुकूल है।  ऐसे में पौधरोपण पर ध्यान दें, ताकि धरती हरा-भरा हो सके और लोगों को शुद्ध वायु मिले। मनरेगा के तहत रसदार फलों यथा नींबू, संतरा, मौसमी के पौधे का पौधरोपण कराने का भी निदेश दिया। उन्होंने कहा कि रसदार फलों के पौधे का पौधरोपण को  मनरेगा में शामिल किया गया है। रसदार फलों के पौधे लगवायें, ताकि  किसान भाईयों को अत्यधिक मुनाफा हो सके।   

विलुप्त हो रहे खेती को दें बढ़ावा, उर्वरक की कालाबाजारी पर करें कार्रवाई

आयुक्त ने जिला कृषि पदाधिकारी राम शंकर प्रसाद से कृषि संबंधित योजनाओं की जानकारी ली। आयुक्त ने जिले के किसान भाईयों के लिए जरूरत के मुताबिक उर्वरक की उपलब्धता निर्धारित दर पर सुनिश्चित कराने का निदेश दिया। उन्होंने कहा कि उर्वरक की कालाबजारी की शिकायत नहीं मिलनी चाहिए। सरकार द्वारा निर्धारित मूल्य पर ही किसान भाईयों को उर्वरक उपलब्ध कराना सुनिश्चित कराएं, ताकि किसान अपनी खेतों में उर्वरक देकर खेती का अधिक उपज ले सकें। आयुक्त ने उर्वरक दुकानों की नियमित छापेमारी कर कार्रवाई का निदेश दिया, ताकि कालाबजारी की संभावना नहीं रहे। 
उन्होंने  धान एवं अरहर, तील आदि दलहन तथा तीलहन की खेती का अच्छादन के बारे में भी जाना। आयुक्त ने जिला कृषि पदाधिकारी को धान की फसल को सबसे नीचले खेतों में लगवाने का निदेश दिया। उच्च एवं मध्यम श्रेणी के खेतों में दलहन एवं तीलहन की खेती के लिए किसानों को जागरूक व प्रेरित करने पर बल दिया। उन्होंने संभावनाओं वाली खेती व कार्यो पर विशेष ध्यान देने का निदेश दिया। उन्होंने नेतरहाट के क्षेत्रों में विलुप्त हो रहे मडुआ, गुंदली व कोदो की खेती को बढ़ावा देने का निदेश दिया। 

Comments

पलामू समाचार केंद्र

गढ़वा : हरिहरपुर ओपी भवन बनाने को लेकर आज पुन: सोमवार को गढवा उपायुक्त एवं पुलिस कप्तान तथा कांडी प्रखंड के बीडीओ सह अंचल पदाधिकारी ने स्थल का निरीक्षण किया ।

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793 गढ़वा जिला के अंतर्गत काण्डी प्रखंड पंचायत मझिगांवा गांव स्थित आजाद नगर टोला के समीप बजरंगबली मंदिर के पास हरिहरपुर ओपी का भवन बनाने को लेकर आज पुनः सोमवार को गढवा उपायुक्त एवं पुलिस कप्तान तथा कांडी प्रखंड के बीडीओ सह अंचल पदाधिकारी ने स्थल का निरीक्षण किया .बताते चले कि इससे पूर्व बुधवार को मापी कराया गया था इसके बाद हरिहरपुर के ग्रामीणों के द्वारा आज स्थानों को देखा गया . जिसमें एक जगह जो हरिहरपुर ओपी के समीप है वह पहले से विवादित है इस पर सहमति नहीं बन सका .इस संदर्भ मे उपायुक्त ने कहा ओपी का भवन बनाने के लिए विवादित जमीन नहीं चाहिए अगर सही जमीन कोई भूमि दाता देंगे तो उचित होगा .इसके लिए तीन दिनों का समय दिया गया है . इसके अलावे मझिगांवा स्थित जो जमीन है उस फिर से मापी कराने का आदेश दिया .कांडी प्रखंड के अंचल अधिकारी जोहान टुडु को . मझिगांवा गांव के स्थानीय ग्रामीण राजन चौबे, सोनु चौबे, शिवभजन यादव, शंभु राम, चंद्रिका राम,नंदु राम, प्रवेश राम, धर्मेन्द्र यादव, तुषार मिश्र, प्रदीप चौधरी आदि ने बताया कि इससे उपयुक्त और कोई जगह नहीं ह...

सोना के साथ सफ़लता में शादी की सालगिरह मुबारक़-अविनाशदेव

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793        डाल्टेनगंज (30जून,बुधवार)विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा के नारों के साथ कई एक मायने में आज का दिन ऐतिहासिक है। झारखण्डी स्मिता के लिए छः भाई बहनों ने हुल विद्रोह किया था। झारखंड की बेटी ने संत राम बी ए की फिलॉसफी से प्रेरित होकर अंतरजातीय शादी रचा क्रांतिकारी कदम बढ़ाई।बैचलर डिग्री खो मास्टर डिग्री हासिल कर पेरिस जीती हैं टोक्यो जितना बाकी है। आज शादी के सालगिरह की शुभकामना देते हुए जगतजननी से कामना करता हूँ कि टोक्यो ओलम्पिक में भारत का परचम दुनियाँ में लहरे। इस धाकड़ जोड़ी आने वाली पीढ़ी को नसीहत दे की जाति धर्म सम्प्रदाय से ऊपर उठकर विश्व विजेता बने, और बना जा सकता है। शुक्रगुजार हूं कि विश्वविजेता गोल्डन गर्ल की शादी में शिरकत  करने का मौका मिला था। आज शादी का सालगिरह है शाही शादी को याद करते खुश हूँ कि जो काम राम अकेले नहीं किये थे, वो काम सीता के आने के बाद किये जिसका प्रमाण तीरंदाजी के विश्व कप में दीपिका अतनु के रूप में दिखा। अविनाशदेव सदस्य-झारखं...

सड़क, फ्लाईओवर और रिंग रोड का जाल—मेदिनीनगर बदलने को तैयार

 पलामू समाचार केंद्र प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू धर्मेन्द्र कुमार सिंह मो- 8340727986 मेदिनीनगर: अब वो दिन दूर नहीं, जब मेदिनीनगर की पहचान जाम और अव्यवस्था से नहीं, बल्कि तेज रफ्तार और आधुनिक ढांचे से होगी। वर्षों से ट्रैफिक जाम, तंग गलियों और अव्यवस्थित यातायात की मार झेल रहा यह शहर अब बदलाव की दहलीज पर खड़ा है—और यह बदलाव बड़ा, तेज और असरदार होने वाला है। शहर के दिल से गुजरने वाली सड़कें अब नई शक्ल लेंगी। चियांकी फोर लेन से रेड़मा होते हुए सिंगरा फोर लेन तक बनने वाली 10 मीटर चौड़ी सड़क न सिर्फ सफर को आसान बनाएगी, बल्कि आधुनिक स्ट्रीट लाइट की चमक से शहर की रातें भी जगमगा उठेंगी। वहीं चंद्रशेखर आजाद चौक (रेड़मा) से डॉ. राजेंद्र प्रसाद चौक, शहीद भगत सिंह चौक और भारत माता चौक से बीसफुटा तक बनने वाली चौड़ी और सजी-धजी सड़कें मेदिनीनगर को एक नई पहचान देंगी। भीड़भाड़ वाले चौराहों पर रुकने की मजबूरी अब धीरे-धीरे खत्म होगी। रेड़मा से डॉ. राजेंद्र प्रसाद चौक के पहले तक और बिजली ऑफिस से बैरिया तक प्रस्तावित दो बड़े फ्लाईओवर शहर की रफ्तार को पंख देने का काम करेंगे। जहां कभी गाड़ियो...

सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति फैलाई गई जागरूकता

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793 नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को किया गया जागरूक सड़क सुरक्षा के नियमों के पालन के लिए दिलाई गई शपथ पंपलेट का भी किया गया वितरण सड़क सुरक्षा माह अंतर्गत लोगों को लगातार सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। आज  दिनांक 10 फरवरी 2021 को भारतीय लोक कल्याण संस्थान, रांची द्वारा रातू रोड चौक एवं बिग बाजार में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को सड़क सुरक्षा के बारे में बताया गया। इस दौरान हेलमेट नहीं पहनने के कारण होने वाली दुर्घटनाओं एवं उससे परिवार को होने वाली क्षति को नाटक के माध्यम से दिखाया गया। लोगों से दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने एवं चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाने के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान लोगों को सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने के लिए शपथ भी दिलाई गई। लोगों के बीच सड़क सुरक्षा से संबंधित पम्प्लेट का भी वितरण किया गया।

दिल के अरमा आशुओ मे बह गये ! वर्तमान सरकार की दुर्भावना की शिकार जिले भर की चयनित दुधारू पशुपालक महिला लाभार्थियों की व्यथा

 पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793  दिनांक 26/02/2021रमना प्रखंड के गम्हरिया ग्राम के दुधारू  गाय  पालक चयनित  महिला लाभुकों   ने 81भवनाथपुर के लोकप्रिय विधायक भानु प्रताप शाही जी के रमना  प्रतिनिधि पंकज सिंह के माध्यम से लिखित आवेदन देकर गाय वितरण कराने की मांग की है !   अपने लिखित आवेदन मे उन्होंने लिखा है माननीय को ज्ञात हो की 2019/20मे गव्य विकास योजना के तहत 90%अनुदान पर आर्थिक समृद्धि के लिए हम सब  महिला लाभार्थीयों का चयन  दुधारू पशु वितरण हेतु पुरे प्रखंड ही नही पुरे जिले भर  की हजारों महिला लाभुकों का  किया गया था  !चयनो उपरांत गाय खरीद हेतु लाभुकों के खाते मे  59580 रू  की राशि भी आई पर खरीद करने का आदेश आज तक नही दी गईं बल्कि बैंक मे उपलब्ध राशि की निकासी पर भी रोक लगा दी गईं !आज करोना की मार झेल रहे हजारों मेहनतकस परिवार के पास रोजगार छीन जाने के कारण भूखो मरने की स्तिथि उतपन्न हो गईं है ! दुधारू गाय हेतु महिलाओ के चयनो उप्रान्त सभी महिला लाभार्थियों  को एक...

एसडीओ ने टीकाकरण केन्द्रों का किया निरीक्षण, ग्रामीणों को किया जागरूक

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 पलामू में कोविड-19 टीकाकरण को गति देने व शत प्रतिशत टीकाकरण को लेकर सदर अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार साह ने आज सदर अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों एवं गांवों का दौरा किया। साथ टीकाकरण केन्द्र का निरीक्षण कर टीकाकरण कार्य का जायजा लिया। एसडीओ राजेश कुमार साह पांडू प्रखंड के कजरू कला पंचायत के कजरू कला ग्राम में लोगों को वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित किया। साथ ही टीकाकरण केन्द्र का जायजा लिया और वहां की वस्तुस्थिति की जानकारी ली। साथ ही ग्रामीणों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करने का भी निदेश दिया। विज्ञापन वहीं उंटारी रोड प्रखंड के मुरमा कला पंचायत के सेमरी गांव में वैक्सीनेशन केंद्र का जायजा लिया और  ग्रामीणों को जागरूक किया। इसके अलावा उंटारी रोड प्रखंड के मुरमा खुर्द पंचायत के पांडेपूरा ग्राम में टीकाकरण केंद्र का जायजा लिया एवं  ग्रामीणों को टीकाकरण के लिए जागरूक किया। साथ ही ग्रामीणों को मास्क लगाने, सोशल डिस्टेंसिंग रखने, सैनिटाइजर से हाथों को सैनिटाइज करने या साबुन-पानी से ...

मेदिनीनगर सदर एसडीएम बनी सुलोचना मीणा (IAS )

पलामू समाचार केंद्र प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू धर्मेन्द्र कुमार सिंह मो- 8340727986 पलामू: मेदिनीनगर सदर SDM बनी राजस्थान की मीणा सुलोचना   पापा से किया था अफसर  बनने का वादा, 22 साल में IAS बनीं सुलोचना मीणा   राजस्थान की रहने वाली सुलोचना मीणा ने साल 2021 की यूपीएससी परीक्षा (UPSC Exam) में सफलता हासिल की है. अपने पहले ही प्रयास में सफल होकर सुलोचना हर किसी के लिए प्रेरणा बन गई हैं. उन्होंने अपने पापा से वादा किया था कि वह उनकी अफसर बिटिया बनकर दिखाएंगी. उसी वादे को पूरा करने के लिए सुलोचना मीणा मात्र 22 साल की उम्र में आईएएस ऑफिसर  बन गईं.

सीआरपीएफ की 134 बटालियन ने मनाया योग दिवस... वृक्षारोपण कर दिया संदेश... कमांडेंट अरूण देव शर्मा ने फलदार पौधा लगाकर दी शुभकामना।

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 पलामू - सीआरपीएफ की 134 बटालियन ने मनाया योग दिवस... वृक्षारोपण कर दिया संदेश... कमांडेंट अरूण देव शर्मा ने फलदार पौधा लगाकर दी शुभकामना।। विज्ञापन

बिहार में देर रात बड़ी वारदात; पूर्णिया के RLSP कार्यालय पर गोलीबारी, प्रत्याशी ने छिप कर बचाई जान

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793  पूर्णिया के मधुबनी टीओपी थाना क्षेत्र के राष्‍ट्रीय लोक समता पार्टी (RLSP) के कार्यालय पर शनिवार की रात अपराधियों ने गोली चलाई। उस समय धमदाहा विधानसभा सीट (Dhamdaha Assembly Seat) पर पार्टी के प्रत्याशी रमेश कुशवाहा (Ramesh Kushwaha) सहित कार्यकर्ता वहां मौजूद थे। एक बाइक से आए दो अपराधियों ने फायरिंग की और वहां से फरार हो गए। इस दौरान रमेश कुशवाहा ने किसी तरह छिप कर अपनी जान बचाई। पूर्णिया में आरएएसपी कार्यालय पर गोलीबारी शनिवार की रात करीब दस बजे कुछ अपराधी मधुबनी थाना क्षेत्र के आरएलएसपी कार्यालय पहुंचे और गोली चलानी शुरू कर दी। गोली की आवाज सुनकर पार्टी के जिलाध्‍यक्ष एवं प्रत्याशी रमेश कुशवाहा ने पीछे के कमरे में घुस कर अपनी जान बचाई। गोली चलाने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। सदर डीएसपी ने की मामले की तहकीकात पार्टी के कार्यकर्ताओं ने फोन कर मधुबनी थाना को घटना की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से दो खोखा बरामद किया। इसके बाद सदर डीएसपी आनंद पांडे ने वहां पहुंचकर मामले की तहकीकात की। सदर डीएसपी ने बताया कि मामले ...

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...