पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
मेदिनीनगर शहर स्थित पांकी रोड निवासी चर्चित गायक कलाकार सह डाल्टनगंज आकाशवाणी व दूरदर्शन केंद्र के उद्घोषक पंकज सिन्हा के निधन पर सभी कलाकारों ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। मिली जानकारी के अनुसार पंकज सिन्हा बहुत दिनों से मधुमेह बीमारी से ग्रसित थे। उनका इलाज चल रहा था। इसी बीच अचानक दिनांक 10 अगस्त की यानी मंगलवार रात्रि में हृदय गति रुकने के कारण उनका निधन हो गई। निधन की खबर सुनते ही पलामू प्रमंडल के सभी कलाकारों ने उनके घर जाकर शोक व्यक्त किया।विज्ञापन
पलामू जिला लोक कला मंच के जिला अध्यक्ष शिशिर कुमार शुक्ला ने बताया कि पंकज सिन्हा एक कलाकार के साथ- साथ सामाजिक और धार्मिक कार्यों में भी काफी रुचि रखते थे। उनके मृदुल स्वभाव के सभी लोग कायल थे । उनके निधन से कला जगत को अपूर्णीय क्षति हुई है। जिसकी भरपाई निकट भविष्य में सम्भव नहीं है। उनके निधन की सूचना पाते ही पलामू प्रमंडल के समस्त कलाकार राजाराम मिश्रा, शिव कुमार चौधरी, उमाशंकर मिश्रा, राजा सिन्हा, रामजस कुमार, दयानंद तिवारी, विजय विश्वकर्मा, चंदन विश्वकर्मा, जुगनू कुमार, सूरज मिश्रा, कमलेश सिंह, पवन सिंह आदि कलाकारों ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित कर उनकी आत्मा की शांति के लिए भगवान से दुआ मांगी है
Comments
Post a Comment