पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
झारखंड सरकार के जनविरोधी नीतियों के विरोध में आज डालटनगंज विधायक आलोक चौरसिया अपने गाँव मझिगावां स्थित खेत में एक दिवसीय धरने पर बैठे हैं उनके समर्थन में कई किसान उनके साथ धरने में शामिल हुए वही धरने में हेमंत सोरेन हाय हाय , किसानों पर अत्याचार करना बंद करो जैसे नारो से पूरा गांव गूंज उठा वही विधायक आलोक चौरसिया ने कहा कि झारखंड के किसान विरोधी कांग्रेस-झामुमो-राजद की ठगबंधन सरकार खुद को किसान का हितैषी बताये थकते नजर नहीं आते जबकि धरातल पर सच कुछ और ही है,विज्ञापन
राज्य सरकार द्वारा डालटनगंज सहित पूरे राज्य में किसानों के प्रति लगातार अनदेखी की जा रही है,किसानों के धान को क्रय का भुगतान नहीं किया जाना राज्य के किसानों के साथ एक छल है,किसानों के धान क्रय का भुगतान सरकार ने बन्द कर रखा है,या तो अनाज सड़ रहे हैं या गरीब किसान बिचौलियों के हाथों शोषित किये जा रहे हैं, जिसे हमारी मजबूत विपक्ष एकजुटता के साथ इस किसान विरोधी सरकार को आईना दिखाने का काम कर रही है,जिसके विरोध में आज पूरे राज्य में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्य सभा सांसद श्री दीपक प्रकाश जी के नेतृत्व में राज्य सभी जिले/मंडल में धरना प्रदर्शन किया जा रहा है,प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार धरना कार्यक्रम किया जा रहा है वही श्री विधायक ने आगे कहां की सिर्फ सरकार ट्रांसफर और पोस्टिंग में लगी है वही मौजूद चैनपुर उतरी जीप सदस्य संटू उर्फ विकास चौरसिया ने कहा कि किसानों के प्रति झारखंड सरकार के गलत निति और व्यापक भरस्टाचार के खिलाफ धरने पर बैठे हैं झारखंड सरकार किसानों के क्रय किए गए धान की राशि जल्द से जल्द भुगतान करे वही धरने में शामिल किसानों ने कहां की सरकार को हमलोग धान बेचे है उसका पैसा अभी तक मिला नहीं है और फिर से मानसून आ गया हमलोग किस उम्मीद से खेती करे हमलोग का स्थिति बद से बत्तर हो गया धान बीज खरीदने का पैसा नहीं है और दूसरी तरफ जब धान क्रय केंद्र पर जाते है तो पैसों की मांग की जाती है ऐसी इस्थि में किसान आत्म हत्या करने पर मजबूर हो जाते है हम सभी झारखंड सरकार से मांग करते है कि जल्द से जल्द पैसे की भुगतान किया जाए धरने में मौजूद जिला पार्षद संटू चौरसिया, भीष्म चौरसिया मझिगवां पंचायत मुखिया अशेष चौरसिया रामकरेश प्रसाद कृष्ण मुरारी प्रसाद राज किषोर प्रसाद राधेश्याम प्रसाद.....
Comments
Post a Comment