पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
मानव सेवा से बड़ी कोई सेवा नहीं है।राष्ट्रीय परशुराम सेना युवा वाहिनी मानवीय मूल्यों के रक्षा के लिए कृतसंकल्पित है।उक्त बातें मंगलवार को राष्ट्रीय परशुराम सेना युवा वाहिनी के द्वारा आक्सीजन बैंक के उद्घाटन समारोह में कहा गया।इसके पूर्व अवकाश प्राप्त अवर निरिक्षक पंडित रमेश तिवारी ने चाणक्य अवतरण दिवस की पूजा अर्चना कर आक्सीजन बैंक का उद्घाटन किया।कोरोना संक्रमण को देखते हुए सादे समारोह में आक्सीजन बैंक को समाज के लिए समर्पित किया गया।इस क्रम में बताया गया की कोरोना संक्रमण के दौरान मरीजों तक आक्सीजन पहुँचाने के लिए चर्चा में आऐ युवा वाहिनी के मेदिनीनगर ईकाई के संरक्षक बिकू तिवारी व सेना के स्वास्थ्य ईकाई संरक्षक छोटू त्रिपाठी के संरक्षण में आक्सीजन बैंक को क्रियान्वित किया जाएगा।इनके सहयोग में रवि शर्मा,किशोर दूबे,शशि राय,विकास तिवारी,चंदन तिवारी,विकास दूबे,आशुतोष तिवारी,अजीत त्रिपाठी,मनीष तिवारी,राहुल चौबे, की मुख्य भूमिका रहेगी।सेना के द्वारा यह सूविधा निशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी।सेना जीवनपयोगी अन्य स्वास्थ्य सुविधा भी समाज को उपलब्ध कराने की दिशा में प्रयासरत है।बहुत ही जल्द इसका स्वरुप सामने आएगा।विज्ञापन
सेना द्वारा इस संबंध में 8252780967,9471523900,6206842293,7903414995 9430128726,7004809457,6200439811,9162794648,6201238564,6206389074 व 6204593566 मोबाइल नंबर जारी किया गया है।आज उदघाटन समारोह में प्रदेश संरक्षक पंडित अमन सिंह,नवीन तिवारी,मुकेश तिवारी,घनश्याम तिवारी शांडिल्य, अमित तिवारी,रवि शर्मा,शशी राय,विकास तिवारी,भास्कर दूबे,अमरनाथ पांडेय,किशोर दूबे,आशुतोष तिवारी,राहुल चौबे,रमेश पांडेय, ब्रजकिशोर तिवारी,दीपक गिरी व रौशन तिवारी शामिल थे.
Comments
Post a Comment