पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
आज पलामू जिले में प्रोजेक्ट सम्पूर्णा के लिए चयनित 14 कस्तूरबा गाँधी आवासीय विद्यालय /झारखण्ड बालिका आवासीय विद्यालय और लीडर्स स्कूल के छात्रों और अभिभावकों के लिये ज़ूम एप्प के माध्यम से वेबिनार का आयोजन किया गया , वेबिनार का मुख्य उद्देश्य अभिभावकों तथा बच्चों को सामाजिक भावनात्मक शिक्षण के बारे में जागरूक करना था।
उन्हें बताया गया कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिये सामाजिक, भावनात्मक शिक्षण में शिक्षक तथा अभिभावक, समुदाय की क्या भूमिका है और कैसे इन सबके सहयोग से बच्चा एक सफल नागरिक के रूप में विकसित हो सकता है, वेबिनार में यह भी बताया गया कि सामाजिक भावनात्मक शिक्षण एक व्यवहारिक ज्ञान है जिसे सरल भाषा में खेल-खेल या विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से सिखाया जा सकता है। बच्चों को शारीरिक, सामाजिक, भावनात्मक और ज्ञान संबंधित माध्यम से सशक्त कर सकते हैं ताकि बच्चे अपने जीवन में आने वाली कठिनाइयों, बाधाओ का सामना करने के लिए सक्षम हो सके। यह बातें वेबिनार में कहानी और पी पी टी के माध्यम से समझाई गई ताकि अभिभावक एवम बच्चे इसे अपने जीवन से जोड़ पाये। विज्ञापन
अंत में सभी से पोलिंग के द्वारा कुछ प्रश्न भी पूछे गए जिसमे लगभग 80 लोगों ने सहभागिता दिखाई । वेबिनार में जिले से एडीपीओ श्री उदित , कस्तूरबा इंचार्ज श्रीमती दिपाली , कैवल्या एजुकेशन फाउंडेशन सह पिरामल फाउंडेशन से नीलेश शर्मा , क्वेस्ट अलायंस के सदस्य , छात्र- छात्राओं तथा अभिभावकों सहित कुल 170 लोगों ने भाग लिया। वेबिनार में सहजकर्ता के रूप में अंजू प्रिया, कँगकना बर्मन, सुगंधा, दीपिका रानी और कोमल ने अपना सक्रिय योगदान दिया।
Comments
Post a Comment