पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
हुसैनाबाद नगर पंचायत क्षेत्र को स्वच्छ व सुंदर बनाने की कवायद तेज
आठ किलोमीटर तक की नालियों की हो चुकी सफाई
हुसैनाबाद नगर पंचायत क्षेत्र को स्वच्छ व सुंदर बनाने की कवायद जोर-शोर से चल रही है। बरसात पूर्व नाली व सड़क की सफाई से नाली जाम की समस्याओं का निदान होगा। विशेष सफाई अभियान के तहत आज मस्जिद के पास वाली गली में नालियों की सफाई कार्य की गई। मौके पर हुसैनाबाद के अनुमंडल पदाधिकारी-सह-कार्यपालक पदाधिकारी कमलेश्वर नारायण ने सफाई कार्य का निरीक्षण किया और इसकी समीक्षा की। उन्होंने सफाई कार्य में और प्रगति लाने का निदेश नगर प्रबंधक अर्पण इंदवार को दिया। साथ ही आवश्यकतानुसार मजदूरों को बढ़ाते हुए बेहतर साफ-सफाई कराने का निदेश दिया।
अनुमंडल पदाधिकारी-सह-कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि पूरे नगर पंचायत क्षेत्र में लगभग 14 किलोमीटर नालियों की लंबाई है, जिसमें से लगभग 8 किलोमीटर नालियों की सफाई की जा चुकी है। शेष बचे सभी नालियों की सफाई का कार्य अगले 10 दिनों के अंदर किए जाने का अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र के वर्षों पुरानी गंदगी जमी सभी नालियों की भी सफाई की जा रही है। प्रयास किया जा रहा है कि जितने भी पुरानी नालियां हैं, उन सभी को अच्छी तरह से सफाई कर दिया जाए, ताकि बरसात के दिनों में नालियों में से पानी निकास या सड़क पर नाली का पानी आने की कोई समस्या नहीं रहे। नगर प्रबंधक द्वारा बताया गया कि
वर्तमान में नाली की साफ सफाई कार्य में 50 मजदूर कार्य कर रहे हैं। सफाई कार्य व निरीक्षण के दौरान एसडीओ कमलेश्वर नारायण, नगर प्रबंधक अर्पण इंदवार, वार्ड सदस्य सोहेल आलम उपस्थित थे।
Comments
Post a Comment