पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
चक्रवाती तूफान यास की आशंका को देखते हुए रांची रेल मंडल से खुलने वाली /होकर चलने वाली सात ट्रेनों के अतिरिक्त निम्न चार ट्रेनें रद्द रहेंगी।
1) ट्रेन संख्या 02803 रांची - हावड़ा स्पेशल ट्रेन दिनांक 25/05/2021 एवं दिनांक 26/05/2021 को राँची से रद्द रहेगी।
2) ट्रेन संख्या 02804 हावड़ा - रांची स्पेशल ट्रेन दिनांक 25/05/2021 एवं दिनांक 26/05/2021 को हावड़ा से रद्द रहेगी।
3) ट्रेन संख्या 02896 रांची - हावड़ा स्पेशल ट्रेन दिनांक 26/05/2021 को राँची से रद्द रहेगी।
4) ट्रेन संख्या 02895 हावड़ा - रांची स्पेशल ट्रेन दिनांक 26/05/2021 को हावड़ा से रद्द रहेगी ।विज्ञापन
पूर्व प्रेषित रद्द सात ट्रेनों की सूची
संख्या 08451 हटिया - पुरी स्पेशल ट्रेन दिनांक 25/05/2021, दिनांक 26/05/2021 एवं दिनांक 28/05/2021 को हटिया से रद्द रहेगी ।
2) ट्रेन संख्या 08452 पूरी - हटिया स्पेशल ट्रेन दिनांक 25/05/2021, दिनांक 26/05/2021 एवं दिनांक 27/05/2021 को पूरी से रद्द रहेगी ।
3) ट्रेन संख्या 02814 आनंद विहार - भुवनेश्वर स्पेशल ट्रेन दिनांक 24/05/2021 को आनंद विहार से रद्द रहेगी।
4) ट्रेन संख्या 02875 पूरी - आनंद विहार स्पेशल ट्रेन दिनांक 25/05/2021 को पूरी से रद्द रहेगी ।
5) ट्रेन संख्या 02876 आनंद विहार - पूरी स्पेशल ट्रेन दिनांक 25/05/2021 को आनंद विहार से रद्द रहेगी ।
6) ट्रेन संख्या 02823 भुवनेश्वर - नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन दिनांक 25/05/2021 को भुवनेश्वर से रद्द रहेगी ।
7) ट्रेन संख्या 02824 नई दिल्ली - भुवनेश्वर स्पेशल ट्रेन दिनांक 26/05/2021 को नई दिल्ली से रद्द रहेगी ।
Comments
Post a Comment