पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मुम्बई। आज गुरुवार यानी 1 अप्रैल 2021 को शेयर बाजार में भारी तेजी का दौर रहा। आज जहां सेंसेक्स करीब 520.68 अंक की तेजी के साथ 50029.83 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 176.70 अंक की तेजी के साथ 14867.40 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसके अलावा आज बीएसई में कुल 3,043 कंपिनयों में ट्रेडिंग हुई, इसमें से करीब 2,143 शेयर तेजी के साथ और 748 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं 152 कंपनियों के शेयर के दाम में कोई अंतर नहीं आया।
निफ्टी के टॉप गेनर
जेएसडब्लू स्टील का शेयर करीब 9 रुपये की तेजी के साथ 508.75 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
हिन्डाल्को का शेयर करीब 21 रुपये की तेजी के साथ 348.30 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
टाटा स्टील का शेयर करीब 6 रुपये की तेजी के साथ 863.05 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
अदाणी पोर्ट्स का शेयर करीब 34 रुपये की तेजी के साथ 736.25 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
इंडसइंड बैंक का शेयर करीब 42 रुपये की तेजी के साथ 996.00 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
निफ्टी के टॉप लूजर
एचयूएल का शेयर करीब 33 रुपये की गिरावट के साथ 2,399.00 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
नेस्ले का शेयर करीब 114 रुपये की गिरावट के साथ 17,051.00 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
एचडीएफसी लाइफ का शेयर करीब 4 रुपये की गिरावट के साथ 692.40 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
देवी लैब का शेयर करीब 13 रुपये की गिरावट के साथ 3,610.00 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
टीसीएस का शेयर करीब 11 रुपये की गिरावट के साथ 3,167.00 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
Comments
Post a Comment