पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। स्कूल के प्राचार्य इसे JAC की वेबसाइट www.jac.jharkhand.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। बच्चों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का अधिकार नहीं दिया गया है।
12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा 6 अप्रैल से शुरू हो रही है। इस बार परीक्षा में पिछली बार से 1.52 लाख अधिक बच्चे शामिल होंगे। इसमें 10वीं के 4 लाख 40 हजार और 12वीं के 3 लाख 35 हजार बच्चे शामिल होंगे। पिछली बार यह संख्या 3.83 लाख और 2.40 लाख थी।
कैसे डाउनलोड होगा एडमिट कार्ड
JAC की ओर से जारी निर्देश के मुताबिक, एडमिट कार्ड को केवल स्कूल के प्रिंसिपल ही डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें पहले से ही JAC की तरफ से आईडी और पासवर्ड दिया गया है। इसकी मदद से लॉग इन कर वे एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके बाद वे इस पर साइन मुहर लगाने के बाद बच्चों को उपलब्ध कराएंगे। प्राचार्य चाहें तो एक बार में अपने स्कूल के सभी बच्चों का एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं और अगर चाहें तो एक-एक कर के भी डाउनलोड कर सकते हैं।
4 मई से शुरू होगी बोर्ड की मुख्य परीक्षा
मैट्रिक-इंटरमीडिएट की मुख्य परीक्षाएं 4 मई से शुरू होंगी। ये दो सिटिंग (पाली) में होंगी, जो 21 मई तक चलेंगी। पहली पाली में मैट्रिक की परीक्षा होगी, जबकि दूसरी में इंटरमीडिएट की। कोरोना संक्रमण और बच्चों की पढ़ाई पर असर को देखते हुए सिलेबस में कटौती की जा चुकी है।
Comments
Post a Comment