Skip to main content

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

अभियान चलाकर योजनाओं को कराएं पूर्णः आयुक्त

पलामू समाचार केंद्र
 दीपक तिवारी 
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
+9179798867931
विकास योजनाओं में शिथिलता बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी

गर्मी के मद्देनजर पेयजल व्यवस्था कराएं दुरुस्त, जेई के साथ समन्वय बनाकर कार्य करें बीडीओ, प्रतिदिन लें रिपोर्ट, साप्ताहिक करें समीक्षा

कोविड-19 की जांच एवं वैक्सीनेशन बढ़ाएं, बस स्टैंड एवं रेलवे स्टेशन पर कोविड-19 जांच की हो व्यवस्था

पीएम आवास की धीमी प्रगति वाले स्वयंसेवकों का प्रखंड स्तर पर सूची तैयार करते हुए सेवा समाप्ति की करें कार्रवाई

सभी कार्डधारियों को ससमय दें राशन, कम राशन देने वाले और आधार सीडिंग में शिथिलता बरतने वाले डिलर के खिलाफ करें कार्रवाई

अयोग्य लाभूकों को नहीं मिले योजनाओं का लाभ, प्रखंड विकास पदाधिकारी करें इसकी निगरानी

दीदीबाड़ी योजना पूर्ण कराना जेएसएलपीएस की जिम्मेदारी, पलामू में दाल मिल,तेल मिल आदि प्रोसेसिंग प्लांट करायें स्थापित

सखी मंडल की दीदियों के सहयोग से महिलाओं बनाएं आत्मनिर्भर, लाह की खेती व पलाश फूल से गुलाल बनाने की दिशा में कार्य करे जेएसएलपीएस

विघार्थियों का शत प्रतिशत आधार सीडिंग कराएं, छात्रवृत्ति से वंचित न हो कोई विघार्थी

सड़क व भवन निर्माण की गुणवत्ता की कराएं जांच

आंगनबाड़ी में नामांकित बच्चों का आधार सीडिंग कराने का निर्देश

आयुक्त ने पलामू के समाहरणालय सभागार में सरकार द्वारा संचालित विकास योजनाओं को गति देने को लेकर पदाधिकारियों के साथ की बैठक

पलामू जिले में विकास योजनाओं का सफल क्रियान्वयन कर ससमय योजनाओं को पूर्ण करने को लेकर  पलामू आयुक्त श्री जटाशंकर चौधरी आज पलामू के समाहरणालय सभागार में उपायुक्त श्री शशि रंजन सहित जिले के सभी वरीय पदाधिकारियों एवं प्रखंड विकास पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने जिले में संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति से अवगत हुए एवं विकास योजनाओं को गति देकर पूर्ण कराने का निदेश दिया। विज्ञापन
आयुक्त ने कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार की ओर से संचालित योजनाओं के सफल क्रियान्वयन की जिम्मेदारी संबंधित पदाधिकारियों पर है। अधिकारी योजनाओं के उदेश्य एवं उपयोगिता को देखते हुए अभियान चलाकर योजनाओं को पूर्ण कराने तथा मनरेगा योजनाओं में ससमय भुगतान का निदेश दिया। उन्होंने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को 15 दिनों के भीतर लंबित योजनाओं को पूर्ण करने एवं बंद होने लायक योजनाओं को बंद कराने संबंधित रिपोर्ट डीआरडीए को सपने का निर्देश दिया। आयुक्त ने मनरेगा के तहत संचालित योजनाओं के कार्य लंबित होने पर नाराजगी जताते हुए पदाधिकारियों को स्पष्ट किया कि विकास योजनाओं के संचालन में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं करें। सरकार के द्वारा लक्ष्य निर्धारित है, उसे हरहाल में पूरा करें, नहीं तो जिम्मेवारी तय करते हुए कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने मनरेगा के तहत योजनाओं का संचालन कर अधिक से अधिक रोजगार सृजन करने की बातें कही। 
उन्होंने मनरेगा के तहत सभी लंबित योजनाओं को 30 अप्रैल तक पूर्ण करने का निर्देश दिया।
 
आयुक्त ने पीएम आवास निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर असंतोष व्यक्त करते हुए धीमी प्रगति वाले स्वयंसेवकों का प्रखंड स्तर पर सूची तैयार करते हुए सेवा समाप्ति की करवाई करने का निर्देश दिया। साथ ही जो आवास रूप लेवल तक तैयार हो चुके हैं या जिन लाभुकों को सेकेंड स्टॉलमेंट मिल चुका है, उनके आवास की शीघ्र ढलाई करवाते हुए पूर्ण करने का निदेश दिया। वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी को प्रतिमाह इसकी समीक्षा करते हुए प्रगति से अवगत कराने का निर्देश दिया। अयोग्य लाभूको को योजना का लाभ नहीं मिले इसकी जिम्मेवारी भी उन्होंने पदाधिकारियों को सौंपी। 
आयुक्त ने बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत लक्ष्य के अनुरूप तेजी से कार्य करने का निदेश दिया। साथ ही उन्होंने बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत रसदार फलों की खेती पलामू में करने पर बल दिया। उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारियों को डीआरडीए को भूमि का क्षेत्रफल सौंपने का निदेश दिया। उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत रूचि लेने से ही योजना सफल होगा। उन्होंने 3 दिनों के भीतर सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को डीआरडीए को रिक्विजिशन सौपने का निदेश दिया कि वे अपने क्षेत्र में कौन-कौन से और कितनी संख्या में पौधे लगाएंगे।

बैठक में आयुक्त ने गर्मी के मद्देनजर पेयजल स्वच्छता प्रमंडल की ओर से की जा रही कार्यों की समीक्षा कर पेयजल आपूर्ति सुदृढ़ करने का निर्देश दिया।  उन्होंने प्रत्येक गांव-टोले में पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित कराने हेतु पहल करने का निदेश दिया। उन्होंने कहा कि वाहन गैंग के माध्यम से चापाकलों को शीघ्र दुरुस्त कराएं। आयुक्त ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल के जेई के साथ समन्वय स्थापित कर पेयजलापूर्ति की साप्ताहिक समीक्षा करने एवं प्रतिदिन रिपोर्ट लेना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही  इसका मॉनिटरिंग करने की बातें कहीं। उपायुक्त शशि रंजन द्वारा बताया गया कि फ्लोराइड की शिकायत वाले स्थानों पर फ्लोराइड ट्रीटमेंट प्लांट लगाए गए हैं। इसे मॉनिटरिंग करने की आवश्यकता है कि वह क्रियाशील है या नहीं।  आयुक्त ने पेयजल की समस्या संबंधित शिकायतों पर तत्काल कार्य करते हुए पेयजलापूर्ति की शिकायतों का निदान करने का निर्देश दिया। वही वाहन गैंग के माध्यम से खराब चापाकल को बनाने, सोलर जल मीनार को दूरूस्त करने का निदेश दिया। 

आयुक्त ने आपूर्ति विभाग की समीक्षा के दौरान प्रत्येक कार्डधारियों को राशन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कम राशन देने वाले एवं आधार सीडिंग करने शिथिलता बरतने वाले डीलर के खिलाफ निलंबन संबंधित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि 31 मई तक शत-प्रतिशत आधार सीडिंग सुनिश्चित होनी चाहिए। 
आयुक्त ने निर्धारित लक्ष्य के अनरूप ग्रीन कार्ड बनाने का निर्देश दिया। धान अधिप्राप्ति की समीक्षा में कहा कि धान खरीददारी में बिचैलियों की कोई भूमिका नहीं होनी चाहिए।  उन्होंने स्पष्ट कहा कि सरकार द्वारा धान अधिप्राप्ति के लिए जो लक्ष्य निर्धारित है उसे पूर्ण करें। आयुक्त ने धोती, साड़ी, लूंगी योजना को लेकर कहा कि प्रखंड स्तर पर सप्लाई प्लान बनाकर धोती, साड़ी एवं लूंगी को सुरक्षित जगह पर स्टोर करते हुए लाभुकों के बीच बंटवाना सुनिश्चित करें। 

बैठक में आयुक्त ने जेएसलपीएस के डीएपीएम को निर्देशित किया कि दीदी बाड़ी योजना पूर्ण कराना जेएसएलपीएस की जिम्मेदारी है। साथ ही उन्होंने पलामू में दाल एवं तेल मिल आदि प्रोसेसिंग प्लांट स्थापित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सखी मंडल की दीदियों के सहयोग से पलामू में लाह की खेती को बढ़ावा देने का कार्य करें। पलाश के फूल से गुलाल बनाने हेतु प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित करने एवं अगले वर्ष में पलाश फूल का गुलाल बनाकर मार्केट में उतारने का निर्देश दिया। उन्होंने इसके लिए अभी से ही फूल संग्रह करने सहित लाह की खेती हेतु सक्रियता से कार्य प्रारंभ करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सखी मंडल के दीदियों के माध्यम से दलहन एवं तेलहन की फसल लगाने संबंधित जागरूक करने का निर्देश दिया। वहीं जोहार परियोजना के तहत बकरी पालन के लिए ब्रिड इंप्रूवमेंट सेंटर खोलने एवं बकरा बदलने का कार्य करने का निर्देश दिया। 

कल्याण विभाग की समीक्षा के दौरान आयुक्त ने 10 दिनों के भीतर योग्य विद्यार्थियों का छात्रवृत्ति हेतु आधार सीडिंग सुनिश्चित कराते हुए छात्रवृत्ति की राशि भुगतान का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आधार सीडिंग की वजह से एक भी बच्चा छात्रवृत्ति से वंचित नहीं होना चाहिए। 

आयुक्त ने सभी आंगनवाड़ी केंद्रों में नामांकित बच्चों का शत प्रतिशत आधार सीडिंग सुनिश्चित कराने के लिए अभियान चलाने का निर्देश दिया। वहीं मत्स्य विभाग की समीक्षा करते हुए पलामू जिले में मछली उत्पादन को बढ़ाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पलामू में इतनी मछली की उत्पादन सुनिश्चित करें कि बाहर से यहां मछली नहीं पहुंचे।  

आयुक्त ने आरइओ की सड़क एवं भवन निर्माण विभाग द्वारा बनाये जा रहे भवनों की गुणवत्ता की जांच कराते हुए उपायुक्त को रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया। 

आयुक्त ने विभिन्न योजनाओं में शिथिलता बरते पर हुसैनाबाद के प्रखंड विकास पदाधिकारी चेतावनी देते हुए प्रगति में सुधार लाने का निर्देश दिया। साथ ही उपायुक्त के बिना अनुमति बैठक से अनुपस्थित होने वाले पदाधिकारियों को शो-कॉज करने का निदेश दिया।  

बैठक के दौरान आयुक्त ने सामाजिक सुरक्षा के तहत मिलने वाले वृद्ध,विधवा,दिव्यांग एवं जरूरतमंद व्यक्तियों की पेंशन राशि की जानकारी लेते हुए किसी योग्य लाभुकों को पेंशन से वंचित नहीं होने देने का निदेश दिया। 

बैठक में कृषि विभाग की समीक्षा में आयुक्त के द्वारा कृषि पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि जिले में कृषि कार्य को गति दे एवं विभागीय पदाधिकारी से आपसी समन्वय स्थापित कर अधिक से अधिक किसानों को कृषि विभाग से संचालित योजनाओं से जोड़कर कृषि  उत्पादन बढ़ाने का निदेश दिया। आयुक्त ने जिला समाज कल्याण विभाग से संचालित योजनाओं की जानकारी ली एवं आंगनबाड़ी में नामांकित सभी बच्चों को आधार सिडिंग सुनिश्चित करने, सुकन्या, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना आदि का लाभ देने का निर्देश दिया। साथ ही सभी सीडीपीओ से एक प्रमाण पत्र लेने की बात कही, जिनके क्षेत्र में पात्रता रखने वाले सभी लाभुकों का इंट्री करा दिया गया है। 

 मौके पर उपायुक्त श्री शशि रंजन, डीआरडीए निदेशक स्मिता टोप्पो, सदर एसडीओ राजेश कुमार साह, हुसैनाबाद एसडीओ कमलेश्वर नारायण, आपूर्ति पदाधिकारी अमित प्रकाश, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी नीता चौहान, कल्याण पदाधिकारी सुभाष कुमार सहित सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, डीपीएम जेएसएलपीएस विमलेश शुक्ला, डीपीएम स्वास्थ्य दीपक कुमार आदि उपस्थित थे।  

Comments