पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
बांसुरी वादन के बेहतरीन कलाकार भोपाल प्रसाद स्वर्णकार नहीं रहे। सोमवार को बेलवाटिका स्थित अपने आवास पर हार्ट अटैक से उनका आकस्मिक निधन हो गया। हरफनमौला कलाकार भोपाल ने 87 वर्ष की उम्र में दुनिया को अलविदा कहा। पोस्टमैन से रिटायर होने के बाद कलाकार भोपाल ने अपना जीवन कला साधक के रूप में बिताया। वे बाँसुरी वादन के साथ खुद से गाना लिखने और गाना गाने के भी शौकीन थे। कला और कलाकारों की मजलिशों में वे कहीं भी जाने से गुरेज नहीं करते थे। संगीत प्रेमी भोपाल प्रसाद के निधन से जिले के कलाप्रेमी आहत हैं। इप्टा के उपेंद्र मिश्रा, प्रेम प्रकाश, रविशंकर, भूपेश शर्मा, अजीत, संजीत, शशि पाण्डेय, बेतला महोत्सव के राजेश पाण्डेय, शालिनी श्रीवास्तव, मासूम आर्ट ग्रुप के सैकत चटर्जी, सिकंदर के अलावा कलाकार सचितानंद तिवारी, राजेन्द्र पासवान, राम और श्याम आदि ने उनके निधन पर गहरी शोक संवेदना प्रकट की है।विज्ञापन
Comments
Post a Comment