पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
पिछले छह वर्ष से छतरपुर वासी सुनते आ रहे हैं कि सोन नदी से पानी लाकर छतरपुर वासियों की प्यास बुझायी जाएगी । लेकिन लोगों को वस्तु स्थिति की बावत जानकारी नहीं हो पा रही थी कि आखिर मामला कहां अंटका है और इस योजना को इतना वक्त क्यों लग रहा है ?
छतरपुर विधायक पुष्पा देवी ने सोन नदी से छतरपुर पानी पहुंचाने की योजना से संबद्ध मामले को जब विधानसभा में उठाया तो योजना के अद्यतन स्थिति की असलियत सामने आयी ।
विधायक ने पूछा था कि क्या यह बात सही है कि पलामू जिले के छतरपुर अनुमंडल को अस्तित्व में आने के 26 वर्ष बाद भी अनुमंडल मुख्यालय के शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के लोग आज भी साफ पानी के लिए तरस रहे हैं ? इन्हें जलापूर्ति योजना के तहत पेयजल आपूर्ति नहीं की जा रही है ? विभाग द्वारा देवरी नदी (सोन नदी) से पाईपलाईन के द्वारा छतरपुर में पेयजल आपूर्ति का कार्य 6-7 वर्ष पूर्व चालू किया गया है जो जमीन पर कहां और किस हाल में है, इसकी जानकारी यहां के लोगों को नहीं है ।
पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने विधायक के संबद्ध सवालों का जवाब देते हुए कहा कि वर्तमान में शहरी क्षेत्र में जलापूर्ति की योजना का निर्माण नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा किया जाता है । वैसे, छतरपुर एवं आसन्न ग्रामों में जलापूर्ति योजना के निर्माण हेतु 09-02-2017 को संवेदक SMS Paryavaran Pvt. Ltd. को कार्य आवंटित कर एकरारनामा किया गया था। परन्तु संवेदक के द्वारा कार्य नहीं करने के कारण एकरारनामा समाप्त (Resigned) कर दिया गया। पुनः दिनांक 22-10-2018 को संवेदक RPP Intra PL1. Ltd. को कार्य आवंटित किया गया है। कोविड -19 महामारी में लॉकडाउन के कारण निर्माण कार्य बाधित रहा है।
मंत्री ने विधायक को आश्वस्त किया कि यह कार्य बिना देर किये प्रारंभ हो जाएगा और निकट भविष्य में ही जमीन पर इसके सकारात्मक परिणाम दिखने शुरू हो जायेंगे । विधायक ने कहा कि क्षेत्र वासियों को शुद्ध पेयजल मुहैया कराना उनके एजेंडा की प्राथमिकताओं में शामिल है और इसके लिए वे लगातार प्रयासरत रहेंगी ।
Comments
Post a Comment