पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
नमामि गंगे अंतर्गत मनाया जा रहा गंगा स्वच्छता पखवाड़ा
नमामि गंगे योजना अंतर्गत स्वच्छ गंगा पखवाड़ा के तहत मंगलवार को गोमिया प्रखंड के विभिन्न घाटों पर सफाई अभियान चलाया गया। सफाई अभियान का नेतृत्व स्थानीय महिलाओं ने किया। महिलाओं ने घाटों पर झाड़ू लगाया और वहा के स्थानीय लोगों, मछुआरों आदि को घाट की साफ–सफाई नियमित करने को लेकर जागरूक किया। महिलाओं ने स्थानीय लोगों को गंगा (दामोदर) को स्वच्छ रखने के लिए प्रतिज्ञा दिलाई। कहा कि करोड़ों लोग मां गंगा (दामोदर) पर अपने जीवन के लिए आश्रित हैं, मगर आज यह पवित्र नदी अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है। भारत के नागरिक के रूप में मैं शपथ लेता हूं कि गंगा (दामोदर) के घाट को साफ रखूंगा। गंगा (दामोदर) को स्वच्छ रखने के लिए लोगों को प्रेरित करूंगा। गंगा (दामोदर) में कूड़ा – कचरा व पालिथीन नहीं डालूंगा। गंगा (दामोदर) में नहाते हुए साबुन का प्रयोग नहीं करूंगा। गंगा (दामोदर) में कपड़े धोते वक्त डिटर्जेंट का प्रयोग नहीं करूंगा। उपस्थित सभी ने इसका दोहराव किया।
प्रखंड के दो घाटों साड़म एवं सरहचिया(तेनुघाट नंबर-3) में मंगलवार को स्वच्छता अभियान चलाया गया
इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री कपील कुमार* ने कहा कि नमामि गंगे योजना अंतर्गत स्वच्छ गंगा पखवाड़ा पूरे देश में 16 से 31 मार्च तक मनाया जा रहा है। इसी क्रम में प्रखंड क्षेत्र में भी पखवाड़ा मनाया जा रहा है। प्रखंड के दो घाटों साड़म एवं सरहचिया(तेनुघाट नंबर-3) में मंगलवार को स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसके अलावा विभिन्न विद्यालयों नें रंगोली – चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन करके भी स्कूली बच्चों को जागरूक किया जा रहा है।
Comments
Post a Comment