पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
प्रख्यात गायिका देवी का पलामू के पावन भूमि पर स्वागत किया गया। देवी नावा जयपुर में चल रहे श्री सीताराम महायज्ञ में भक्ति जागरण में आई थी। इस क्रम में डाल्टनगंज प्रवास के दौरान समाजसेवी अनिल साहू, राष्ट्रीय परशुराम सेना युवा वाहिनी के प्रदेश संरक्षक नवीन तिवारी, मुकेश तिवारी, जिला प्रवक्ता आशुतोष तिवारी ने देवी को शॉल ओढ़ाकर बुके देकर स्वागत किया। इस क्रम में देवी ने कहा कि पलामू वासियों ने उन्हें हमेशा सम्मान दिया है जिसके लिए वह कृतज्ञ है उन्होंने कहा कि कलाकार बहुत ही भावुक तावादी होते हैं। उनकी भावुकता उनकी अदायगी में शामिल होती है। वहीं दूसरी ओर राष्ट्रीय परशुराम सेना युवा वाहिनी ने भी देवी का सम्मान स्वागत किया। सेना सदस्यों ने देवी को शॉल ओढ़ाकर व सुंदरकांड की पुस्तिका देकर स्वागत किया आशीष दुबे, मनोज ओझा भी उपस्थित थे।विज्ञापन
Comments
Post a Comment