पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
मुख्यमंत्री ने कहा कि जब तक झारखंड में झारखंडियों की सरकार है,कोई इस राज्य का बाल बांका नहीं कर सकता
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने मंगलवार को दुमका के गांधी मैदान में आयोजित 42 वें झामुमो स्थापना दिवस कार्यक्रम में केन्द्र सरकार,भाजपा और पूंजीपतियों पर जमकर निशाना साधा। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब तक झारखंड में झारखंडियों की सरकार है,कोई इस राज्य का बाल बांका नहीं कर सकता है। हर हाल में अपना अधिकार ले कर रहेंगे। न केंद्र हमारा हक दबा कर रख सकता है और न कोई व्यापारी। मुख्यमंत्री ने कहा कि काफी संघर्ष के बाद अलग झारखंड राज्य मिला।
20 वर्षों के दौरान झारखंड में ज्यादातर समय भाजपा ही सत्ता में रही। हम झारखंडियों को सत्ता में आने के लिए भी काफी संघर्ष करना पड़ा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरुजी के नेतृत्व में कई बार सरकार बनी। एक बार मेरे नेतृत्व में भी सरकार बनी,पर षडयंत्रकारियों की वजह से बहुत दिनों तक हमलोग सत्ता में नहीं रह सके। उन्होंने कहा कि वर्ष 2019 में ऐसा जनादेश आया झारखंड में झारखंडियों की सरकार बन गई। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि इस सरकार में हम नहीं आप बैठे हैं। आज जनता जो कहेंगे वही सरकार करेगी।
झारखंड आंदोलनकारियों के आश्रितों की होगी सीधी नियुक्ति
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि हमारी सरकार हर क्षेत्र में रोजगार सृजन करने जा रही है। वर्ष 2021 को हमने नियुक्तियों का वर्ष घोषित किया है। इस वर्ष युवाओं को धड़ल्ले से रोजगार मिलेगा। रिक्तियां निकलेगी। मुख्यमंत्री ने झारखंड आंदोलन में गुरुजी के नेतृत्व चले अलग राज्य के संघर्ष को याद करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने शहीद झारखंड आंदोलनकारियों के आश्रितों को सीधी नियुक्ति देने का निर्णय लिया है। इसके लिए सरकार नियमावली बना रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि निजी क्षेत्र में भी 75 प्रतिशत सीटों पर स्थानीय लोगों की नियुक्ति होगी।
मुख्यमंत्री चाईबासा रवाना
कोरोना गाइड लाइन के कारण सादगी के साथ मनाए गए 42 वें झामुमो स्थापना दिवस समारोह को पार्टी सुप्रीमो शिबू सोरेन,शिकारीपाड़ा से विधायक नलिन सोरेन और पार्टी के केंद्रीय महासचिव विजय कुमार सिंह सहित कई नेताओं ने संबोधित किया। समारोह में दुमका के विधायक बसंत सोरेन भी मौजूद रहे। समारोह को सम्बोधित करने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन हेलीकॉप्टर से चाईबासा रवाना हो गए।
Comments
Post a Comment