पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
सिमरिया : रेफरल अस्पताल सिमरिया के नव पदस्थापित चिकित्सिका डॉ.अंकिता महिला मरीजों के लिए वरदान है। डॉक्टर अंकिता रेफरल अस्पताल में गुरुवार और शनिवार को अपनी सेवा दे रही है।अंकिता सर्जन डिग्रीधारी है और प्रसूति विशेषज्ञ भी है।वे अनुभवी चिकित्सक हैं जिसका लाभ यहां के महिला मरीजों को मिल रहा है। एक लंबे अरसे के बाद सिमरिया रेफरल अस्पताल को एक अनुभवी महिला चिकित्सक मिला है। जो तेजी के साथ महिलाओं के बीच लोकप्रिय हो रही है। उन्होंने बताया कि सेवा अवधि में मैं अधिक से महिला मरीजों का इलाज करना चाहती हूं ताकि मेरे पद स्थापना का लाभ यहां के महिला मरीजों को मिल सके। यहां की महिला मरीज झोलाछाप डॉक्टरों के चंगुल में फंसकर अपना समय और पैसा दोनों बर्बाद करती है। इससे उनका जीवन भी खतरे में पड़ जाता है। ऐसे में उनसे अपील है कि अस्पताल पहुंचे मुझसे मिले और मेरी उचित चिकित्सा का लाभ उठाएं। कई बार छोटी बीमारियों के चलते भी महिलाएं बाहर जाकर अपना इलाज कराती है इससे भी पैसों की बेवजह बर्बादी होती है। महिलाएं इससे भी बच्चे अस्पताल में अपना इलाज करावें। वर्तमान में अंकिता मंगलवार को सदर अस्पताल चतरा में भी सेवा दे रही हैं। इसके पूर्व अंकिता देश के कई बड़े शहरों के अस्पताल में अपनी सेवा दे चुकी है और लोकप्रियता हासिल की है। सिमरिया अस्पताल में उनकी पदस्थापना के बाद से ही महिलाओं को बड़ी राहत पहुंची है। सिमरिया के निवासी उनकी सेवा से खुश हैं। और स्वास्थ्य विभाग के प्रति आभार जताया है।
Comments
Post a Comment