पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी
सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सौजन्य से आज दिनांक 26 फरवरी 2021 को पांकी प्रखंड के पोस्ट ऑफिस के समीप मेला सह प्रदर्शनी लगाकर सरकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार किया गया।
इस अवसर पर लोगों को मुख्यमंत्री लक्ष्मी लाडली योजना, स्वामी विवेकानंद निशक्त स्वावलंबन प्रोत्साहन योजना, अति कुपोषित बच्चों के लिए कुपोषण उपचार केंद्र, महिलाओं की दक्षता व उद्यमिता विकास के लिए प्रशिक्षण समिति तथा राज्य सरकार की ओर से चलाई जा रही विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इस मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
सहायक सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी श्वेताभ ने बताया कि सरकार द्वारा विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है, परंतु जानकारी के अभाव में लोग इन योजनाओं का लाभ नहीं उठा पा रहे हैं। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा निरंतर कोशिश की जा रही है कि पलामू जिले के सभी प्रखंडों में ऐसे प्रदर्शनी लगाकर लोगों को सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी जाए जिससे लोग योजनाओं का लाभ उठा सकें।
Comments
Post a Comment