पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
उपायुक्त, वरीय पुलिस अधीक्षक, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर ने किया भ्रमण
पुलिस अधीक्षक नगर भी थे साथ
शहर के विभिन्न स्थानों का पदाधिकारियों ने किया भ्रमण
रांची शहर में शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक स्थान के चयन को लेकर उपायुक्त, रांची श्री छवि रंजन, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री सुरेंद्र झा, अपर जिला दंडाधिकारी (विधि व्यवस्था), रांची श्री लोकेश मिश्रा और पुलिस अधीक्षक नगर, रांची श्री सौरभ ने भ्रमण किया।
आला अधिकारियों द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों का भ्रमण किया गया। शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन के लिए सभी बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए पदाधिकारियों ने अलग-अलग स्थानों पर जाकर जायजा लिया।
पदाधिकारियों ने अलग अलग स्थानों के भ्रमण के दौरान सभी पहलुओं पर चर्चा भी की, जल्द ही अंतिम रूप से स्थान का चयन कर लिया जाएगा।
Comments
Post a Comment