पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
+917979886793
गढ़वा: देश के कई राज्यों में लव जेहाद के खिलाफ कानून बनने के बाद भी नाम बदलकर हिंदू लड़कियों को अपने प्रेम जाल में फंसाने एवं उनसे शादी रचाने का सिलसिला अभी भी जारी है। सोमवार को ऐसा ही एक मामला सामने आया था। जहां नवादा मोड़ के एक मुस्लिम युवक हिंदू लड़की से शादी रचाने गढ़देवी मंदिर पहुंचा था।
मंगलवार को इसी तरह का दूसरा मामला सामने आया। जहां रमना थाना क्षेत्र के बहियार खुर्द निवासी अन हुसैन अपना बदला नाम आर्यन सिंह बताकर गढ़देवी मंदिर में एक हिंदू लड़की के साथ शादी रचाने पहुंच गया। कमिटी के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस युवक एवं लड़की के बड़ी बहन को पकड़कर थाने ले आयी।
जानते चलें कि जिले के मेराल प्रखंड क्षेत्र की एक हिंदू लड़की को अन हुसैन ने अपने प्रेम जाल में फंसाना शुरू कर दिया। अपना परिचय हिन्दू युवक के रूप में दिया एवं उससे दोस्ती शुरू कर दी। मंगलवार को अन हुसैन लड़की के साथ गढ़देवी मंदिर में शादी रचाने पहुंचा। कमिटी के लोगोें को संदेह हुआ तो लड़के से पूछताछ करने लगे।
लड़का के अपना नाम आर्यन सिंह बताया। कमिटी के लोगों ने कड़ाई से पेश आये तो उसने अपना वास्तिविक नाम अन हुसैन बताया। उसी दौरान लड़की वहां से भाग गई। कमिटी के लोगों ने युवक से फोन करने को कहा। लड़का ने फोन कर लड़की की बड़ी बहन को गढ़देवी मंदिर आने को बोला।
लड़की की बड़ी बहन मंदिर में पहुंची, तो उस लड़के को देखकर दंग रहे गई। वह बोली के मेरा फुफेरा भाई का नाम आर्यन सिंंह है। मैं वही समझकर यहां आयी हूं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अन हुसैन एवं लड़की की बड़ी बहन को पकड़कर थाना ले आयी है। एसडीपीओ बहामन टूटी ने बताया कि दोनों से पूछताछ की जा रही है।
Comments
Post a Comment