पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
झारखंड कृषि ऋण माफी योजना से पलामू के 65,839 किसान होंगे लाभान्वित
50 हजार रुपये तक के बकाया राशि किये जायेंगे माफ
31 मार्च 2020 तक के मानक फसल ऋणी इस योजना का उठा सकेंगे लाभ
पात्र आवेदकों को आधार कार्ड और राशन कार्ड की प्रति के साथ जाना होगा प्रज्ञा केंद्र/बैंक शाखा
योजना के क्रियान्वयन हेतु जिलास्तरीय वर्चुअल कार्यशाला का हुआ आयोजन
जिले के किसानों को झारखंड कृषि ऋण माफी योजना का लाभ पहुंचायें, ताकि किसानों को ऋण के बोझ से राहत मिले। इस योजना के तहत किसानों का 50 हजार रुपये तक के बकाया राशि माफ किये जायेंगे। 31 मार्च 2020 तक के मानक फसल ऋणी इस योजना का लाभ उठा सकेंगे। यह बातें पलामू उपायुक्त श्री शशि रंजन ने कही। वे आज झारखंड कृषि ऋण माफी योजना के क्रियान्वयन हेतु जिलास्तरीय वर्चुअल कार्यशाला में बोल रहे थे। कार्यशाला का आयोजन समाहरणालय स्थित एनआईसी सभागार में किया गया।
झारखंड कृषि ऋण माफी योजना से पलामू के 65,839 किसानों को लाभान्वित किया जाना है। इसमें 9,982 ऑफलाइन सूची है। वहीं वर्तमान में 22,888 किसानों की ऑनलाइन सूची उपलब्ध कराई गयी है।
उपायुक्त श्री शशि रंजन ने कहा कि 9,982 किसानों की ऑफलाइन सूची को जिला आपूर्ति पदाधिकारी के स्तर पर सत्यापित करना सुनिश्चित करेंगे। इसके बाद ऋण माफी की प्रक्रिया प्रारंभ की जाए। उपायुक्त ने जिला आपूर्ति पदाधिकारी को 10 कंप्यूटर ऑपरेटर की नियुक्ति कर कार्यो में तेजी लाते हुए सूची का सत्यापन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। वहीं उपलब्ध कराई गई ऑनलाइन सूची को सीएससी के द्वारा ई-केवाईसी कराए जाने का सख्त निर्देश दिया है। साथ ही पात्र किसानों को झारखंड कृषि ऋण माफी योजना का शीघ्र लाभ देने का निदेश दिया। उपायुक्त ने झारखंड कृषि ऋण माफी योजना से संबंधित जानकारी हेतु प्रज्ञा केंद्र के बाहर सूची लगाने, प्रखंड विकास पदाधिकारियों को इसकी समीक्षा करते रहने और योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को जागरूक करने का निर्देश दिया।
कृषि पदाधिकारी अरुण कुमार ने झारखंड कृषि ऋण माफी योजना की विशेषताओं पर प्रकाश डाला। साथ ही योजना की रूपरेखा से सभी को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि इस योजना के लिए आवेदन करने के लिए पात्र आवेदक को अपने आधार कार्ड और राशन कार्ड की प्रति के साथ प्रज्ञा केंद्र/बैंक शाखा में जाना होगा। आवेदक को आवेदन के लिए केवल एक रूपये का भुगतान करना होगा, जिसकी उन्हें रसीद दी जा सकती है।
जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी रणवीर सिंह ने कहा कि योजना का लाभ देने की प्रक्रियाओं को पूर्ण करने में प्रज्ञा केंद्र/ ग्राहक सेवा केंद्र की अहम भूमिका है। सरकार के दिशा निर्देश के आलोक में वे काम करना सुनिश्चित करेंगे।
कार्यशाला में जिला आपूर्ति पदाधिकारी अमित प्रकाश, अग्रणी बैंक प्रबंधक अनुकरण तिर्की, नाबार्ड के डीडीएम शालीन लकड़ा, एडीआईओ संजीव कुमार ने भी योजना से संबंधित जानकारी दी। मौके पर प्रशिक्षु आईएएस दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, सहायक कृषि पदाधिकारी सामू साहू, सीएससी के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर आदि उपस्थित थे।
वहीं कार्यशाला में वर्चुअल माध्यम से प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड कृष्ण पदाधिकारी, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक, सहायक तकनीकी प्रबंधक आदि उपस्थित थे।
Comments
Post a Comment