पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर
+917979886793
============================
सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की दी गयी जानकारी, हुआ परिसम्पतियों का वितरण
आज दिनांक 6 फरवरी 2021 को जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में रामगढ़ प्रखंड परिसर में विधिक सेवा सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के आयोजन का मुख्य उद्देशय सरकार द्वारा मिलने वाले फायदा का लाभ कैसे आम जनमानस उठाए, इसके लिए किया गया था। मौके पर रामगढ़ के प्रखंड विकास पदाधिकारी नरेश कुमार वर्मा ने बताया कि जनता तक सारी जानकारियां मिलने से ही वे लाभ उठा पाएंगे। इस कार्यक्रम के माध्यम से सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी जा रही है ।
उन्होंने कहा कि आवास योजना ,पेंशन योजना, अनुसूचित जाति,व अनुसूचित जन जाति के लोगो के लिए सरकार कई तरह की योजनाएं संचालित कर रही है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य योजना ,भोजन, रहन सहन, बच्चों को मिलने वाले छात्रवृत्ति , दिव्यांग से सम्बंधित सरकार द्वारा प्रदत्त योजनाओं का लाभ से लोगो को आच्छादित किया जा रहा है। साथ ही अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित किया जा रहा है।
इस मौके पर डालसा पलामू द्वारा प्रतिनियुक्त अधिवक्ता संतोष कुमार पांडेय ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से एक ओर जहां लोगों में जागरूकता आएगी, वही लोगों में सशक्तिकरण भी होगा। उन्होंने कहा कि शिविर में लोग अपनी समस्या रख सकते है। जरूरतमंद लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विधिक सशक्तिकरण शिविर के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने का प्रयास है। इसके माध्यम से लोगों को कानून की जानकारियां के साथ-साथ योजनाओं का लाभ भी दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन पूरे प्रखंड में एक साथ दूसरी बार किया जा रहा है।
मौके पर नई दिशाएँ के सचिव इंदुलेखा भगत ने कहा कि यह सशक्तिकरण शिविर गरीब लाचार लोगो के लिए मिल का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति व जन जाति के लोगो के सर्वांगीण विकास के लिए ही यह सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया गया है।
मौके पर प्रमुख गुड़ी देवी, मुखिया हेमवंती देवी, तारामणि देवी, महेंद्र प्रसाद सोनी, अहमद हुसैन अंसारी,सुनील कुमार, बिकास कुमार तिवारी,नन्दलाल प्रसाद गुप्ता,मुख्तार आलम,सूर्यदेव राम,अविनाश कुमार,रवि कुमार समेत कई लोग उपस्थित थे।
============================
Comments
Post a Comment