पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
+917979886793
मुम्बई। आज सोमवार यानी 11 जनवरी 2021 को शेयर बाजार तेजी के साथ खुला। आज सेंसेक्स करीब 318.45 अंक की तेजी के साथ 49100.96 अंक के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी 83.60 अंक की तेजी के साथ 14430.90 अंक के स्तर पर खुला। आज पहली बार सेंसेक्स ने 49000 अंक का स्तर पार कर फिर से रिकॉर्ड बनाया है। आज बीएसई में शुरुआत में कुल 1,689 कंपिनयों में ट्रेडिंग शुरू हुई, इसमें से करीब 1,295 शेयर तेजी के साथ और 310 गिरावट के साथ खुलीं। वहीं 84 कंपनियों के शेयर के दाम बिना घटे या बढ़े खुले।
निफ्टी के टॉप गेनर
विप्रो का शेयर करीब 10 रुपये की तेजी के साथ 440.65 रुपये के स्तर पर खुला।
इनफोसिस का शेयर करीब 32 रुपये की तेजी के साथ 1,344.30 रुपये के स्तर पर खुला।
एचसीएल टेक का शेयर करीब 18 रुपये की तेजी के साथ 1,012.25 रुपये के स्तर पर खुला।
टीसीएस का शेयर करीब 37 रुपये की तेजी के साथ 3,157.50 रुपये के स्तर पर खुला।
टाइटन कंपनी का शेयर करीब 21 रुपये की तेजी के साथ 1,569.30 रुपये के स्तर पर खुला।
*निफ्टी के टॉप लूजर*
टाटा स्टील का शेयर करीब 11 रुपये की गिरावट के साथ 702.75 रुपये के स्तर पर खुला।
एक्सिस बैंक का शेयर करीब 5 रुपये की गिरावट के साथ 668.20 रुपये के स्तर पर खुला।
कोटक महिन्द्रा का शेयर करीब 12 रुपये की गिरावट के साथ 1,959.00 रुपये के स्तर पर खुला।
सिपला का शेयर करीब 4 रुपये की गिरावट के साथ 834.50 रुपये के स्तर पर खुला।
श्री सीमेंट का शेयर करीब 113 रुपये की गिरावट के साथ 25,700.00 रुपये के स्तर पर खुला।
Comments
Post a Comment