पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
आज दिनांक 26.01.2021 को संत मरियम विद्यालय के प्रांगण में 72 वां गणतंत्र दिवस मनाया गया। विद्यालय के चेयरमैन अविनाश देवों के कर कमलों से झंडोत्तोलन किया गया।साथ में प्राचार्य कुमार आदर्श, उप प्राचार्य एस.बी.साहा, संजय सिन्हा छात्रावास अधीक्षक उत्कर्ष देव,लल्लन प्रजापति,प्रभात रंजन मिश्रा तथा सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ कई लोग उपस्थित थे। राष्ट्रगान तथा गगनभेदी नारों से सारा संत मरियम प्रांगण गूंज उठा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चेयरमैन अविनाश देव ने कहा कि गणतंत्र दिवस प्रेरणा और प्रतिज्ञा का दिवस है।आज के दिन ही शताब्दियों की दास्तान पूरी तरह टूटी थी और पराधीनता का प्राचीन पूतना का वध हुआ था। इसी दिन राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक तिरंगा ध्वज आकाश में लहराया था।यह वही पर्व है जिसमें अखिल भारत की अंतरात्मा का सितार आनंदमई राग में बजता रहता है।
मौके पर प्राचार्य कुमार आदर्श ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमारे महान अमर शहीदों का त्यौहार है। शहीदों के बल पर ही हमारा देश सब प्रभुत्व संपन्न गणतंत्र घोषित हुआ। आता राष्ट्र का बच्चा-बच्चा नहीं रहा तो आजादी क्षण में छिन जाएगी। अथक परिश्रम और बड़ी कठिनाई से स्वतंत्रता की देवी संतुष्ट और तृप्त हुई हैं। अतः इसकी सुरक्षा हमारा परम कर्तव्य है।
उप प्राचार्य एस बी साहा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि यह राष्ट्रीय पर्व अपने पूर्वजों के अमर बलिदानों का अभिनंदन पर्व है। यह पर्व हमारा पथ प्रज्वलित करता रहेगा। इन्हीं के सहारे हमारा राष्ट्र मंगल दीप जलता रहेगा।अतः हमें संकल्प लेना होगा कि हम इसकी रक्षा फांसी के तख्त पर चढ़कर तथा आग की दरिया तैरकर भी करते रहेंगे, क्योंकि हमने रक्त की होली खेलकर इसे प्राप्त किया है। बीच-बीच में रंगारंग कार्यक्रम ने सबका मन मोहता रहा।अमृता गुप्ता, सपना सिंह तनु सिंह, हर्ष राज, दिव्य ज्योति प्रवीण चौरसिया करुणा तथा स्वाति जैसे छात्र-छात्राओं ने गणतंत्र दिवस पर अतुलनीय भाषणों से सबको आकर्षित कर लिया।
मौके पर विद्यालय परिवार के सभी सदस्य उपस्थित थे।
Comments
Post a Comment