पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
संवाददाता पलामू
+917979886793
आयुष्मान भारत योजना के तहत की गई सर्जरी
डॉ नितेश प्रिया को टीम ने की सर्जरी
सदर अस्पताल रांची की टीम लगातार नए प्रयास कर रही है, पूरी टीम को धन्यवाद एवं शुभकामनाएं: उपायुक्त रांची
शनिवार को सदर अस्पताल रांची में पहली बार आयुष्मान भारत योजना के तहत एक मरीज की सफलतापूर्ण फुल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी की गई। उक्त के पश्चात उपायुक्त रांची श्री छवि रंजन सदर अस्पताल रांची की पूरी टीम को शुभकामनाएं दी। साथ ही, टीम को आमजनों को समुचित सुविधा उपलब्ध कराने हेतु लगातार प्रयासरत रहने को कहा।
डॉ नितेश प्रिया, डॉ मुज़म्मिल, डॉ अभिषेक एवं डॉ प्रभात की टीम द्वारा शनिवार को सदर अस्पताल रांची में आयुष्मान भारत योजना के तहत सफल सर्जरी की गई। यह अपने किस्म की पहली सर्जरी है जिसे सदर अस्पताल में पूरा किया गया।
सर्जरी के सफलतापूर्वक पूर्ण होने पर सिविल सर्जन रांची डॉ बिजय बिहारी ने कहा, "जिला प्रशासन एवं सदर अस्पताल की टीम द्वारा आमजनों को सभी संभावित सुविधाएं उपलब्ध करवाने हेतु लगातार विभिन्न संसाधनों की मदद से प्रयास किया जा रहा है। इससे पहले भी कुछ मरीजों का इलाज़ आयुष्मान भारत योजना के तहत सदर अस्पताल रांची में की गई है। फुल हिप रिप्लेस मेंट सर्जरी पहली बार की गई, जो कि सफ़ल रही। इसके लिए डॉ नितेश प्रिया एवं पूरी टीम धन्यवाद के पात्र है। हम आगे भी आमजनों के लिए मेहनत करते रहेंगे।
उपायुक्त रांची श्री छवि रंजन ने कहा, "यह खुशी को बात है कि उपलब्ध सीमित संसाधनों के बावजूद सदर अस्पताल की टीम ने यह कर दिखाया। पूरी टीम सहित सर्जरी के करने वाली डॉक्टरों की टीम को धन्यवाद।"
"जिला प्रशासन की तरफ़ से सदर अस्पताल की टीम को हर संभव मदद की जा रही है और आगे भी ज़रूरी सहयोग मिलता रहेगा। आमजनों को अपने शहर में ही सभी सुविधाएं उपलब्ध हो पाएं यह हमारी प्राथमिकता है। इसके लिए विभिन्न संसाधनों की मदद से सिस्टम को स्ट्रेंथन करने का प्रयास किया जा रहा है।"
Comments
Post a Comment