पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
रांची। रांची पुलिस गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर पूरी तरह से अलर्ट है। गणतंत्र दिवस की तैयारियों की समीक्षा खुद रांची एसएसपी सुरेंद्र झा कर रहे हैं। एसएसपी ने बताया कि मोरहाबादी में आयोजित कार्यक्रम को लेकर पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बल को लगाया गया है। इसके अलावा सभी थाना प्रभारी को अपने-अपने क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि 26 जनवरी को लेकर रांची में सुरक्षा व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त कर दी गयी है। उन्होंने कहा कि रेलवे स्टेशन,बस स्टैंड, होटल,धार्मिक स्थल समेत सभी स्थानों पर पुलिस की गश्ती बढ़ाने का निर्देश दिया गया है।
साथ ही वाहनों की जांच के दौरान संदिग्धों पर कड़ी नजर रखने को कहा गया हैं।
एसएसपी ने बताया कि उग्रवाद प्रभावित इलाकों में गणतंत्र दिवस पर गड़बड़ी की आशंका को देखते हुए इन इलाकों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिया गया है। रांची के बुंडू,नामकुम,तमाड़ और खूंटी से सटे इलाकों में पुलिस नक्सलियों के खिलाफ अभियान चला रही है। गणतंत्र दिवस को लेकर रांची पुलिस पहले से ही अलर्ट है। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस समारोह को शांतिपूर्ण ढंग से मनाये जाने के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है।
Comments
Post a Comment