पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
दिनांक 18 जनवरी 2021 को आरसेटी कार्यालय के सभागार में पशुपालन हेतु चयनित पशुमित्र का (60) साठ दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण का शुभारंभ उपायुक्त के द्वारा किया गया
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
+917979886793
भारतवर्ष में वर्चुअल माध्यम से पायलट प्रोजेक्ट के रूप में कुल 08 जिलों में ही इसकी शुरुआत किया गया है, जिसमें झारखंड के 02 जिले बोकारो एवं देवघर जिला तथा बिहार के 02 जिले शामिल है।
उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में गायपालन, बकरी पालन, सूकर पालन एवं मुर्गी पालन से जुड़ी हुई विस्तृत जानकारी दिया गया
प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 29 प्रतिभागी शामिल हुए- उपायुक्त
प्रशिक्षण एक तपस्या के समान है तथा सीखना और सीखने की प्रक्रिया पूजा के समान है- उपायुक्त
आज दिनांक 18 जनवरी 2021 को आरसेटी कार्यालय के सभागार में पशुपालन हेतु चयनित पशुमित्र का (60) साठ दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण का शुभारंभ उपायुक्त श्री राजेश सिंह के द्वारा किया गया। यह कार्यक्रम पूरे भारतवर्ष में वर्चुअल माध्यम से पायलट प्रोजेक्ट के रूप में कुल 08 जिलों में ही इसकी शुरुआत किया गया है, जिसमें आज दिनांक 18 जनवरी, 2021 को बिहार के 02 जिले एवं झारखंड के 02 जिले बोकारो एवं देवघर जिला शामिल है में इसकी शुरुआत की गई है। यह एक गहन प्रशिक्षण कार्यक्रम है, जिसमें गायपालन, बकरी पालन, सूकर पालन एवं मुर्गी पालन से जुड़ी हुई विस्तृत जानकारी उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में दिया गया। जिले के प्रशिक्षु प्रशिक्षण उपरांत आगे चलकर एग्रिप्रोन्योरशिप के रूप में अपने पंचायत एवं प्रखंडों में कार्य करेंगे।इसके अलावा प्रशिक्षुओं को सोप्ट स्किल की भी जानकारी दी जाएगी। आज के प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 29 प्रतिभागी शामिल हुए थे।
प्रशिक्षण एक तपस्या के समान है, सीखना और सीखने की प्रक्रिया पूजा के समान है
प्रशिक्षण के दौरान उपायुक्त श्री राजेश सिंह ने कहा कि दो प्रकार के धन है- एक रतिधन और पशुधन। पशुधन की अगुवाई हमारी द्वारा दीया प्रशिक्षण उपरांत करें प्रशिक्षण करेंगी। साथ ही कहा कि प्रशिक्षण एक तपस्या के समान है, सीखना और सीखने की प्रक्रिया पूजा के समान है। उन्होंने सभी प्रशिक्षुओं से अनुरोध किया है कि प्रशिक्षण पूरी तमन्ना के साथ ग्रहण करें तथा प्रशिक्षण में जो भी आपेक्षित सहयोग होगा उसे आरसेटी द्वारा दिया जाएगा। कार्यक्रम में आरसेटी निदेशक श्री अन्तोष कुमार ने प्रशिक्षण की बारीकियों को विस्तार से बताया एवं कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन किया।
इस कार्यक्रम में बैंक ऑफ इंडिया के उप प्रबंधक श्री विक्रम सिन्हा, जिला कार्यक्रम प्रबंधक जेएसएलपीएस श्रीमती अनीता केरकेटा, चलंत पशु चिकित्सक चास डॉ मुकेश कुमार सिन्हा, लीड बैंक मैनेजर श्री राजेश कुमार उपस्थित थे।
Comments
Post a Comment