Skip to main content

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

अभियान:छूट दे रहा निगम, काेर्ट कंपाउंड राेड में लगी दुकानों काे छाेड़ फूड वैन संचालकों काे खदेड़ा, अलबर्ट एक्का चाैक के पास चला अभियान, दुकानदारों ने किया विराेध

 पलामू समाचार केंद्र 
दीपक तिवारी
+917979886793
नगर निगम अतिक्रमण हटाने के नाम पर सिर्फ पैसे वसूलने में लगा है। जिन क्षेत्रों में फुटपाथ दुकानदारों से जुर्माने की वसूली हाे रही है, वहां दुबारा दुकान लगाने की छूट दे दी गई है। इसका नजारा बुधवार काे उस समय दिखा, जब निगम की टीम कचहरी राेड में कब्जा हटाने पहुंची। पिछले सप्ताह काेर्ट कंपाउंड में राेड पर दुकान लगाने वालाें से जुर्माना वसूलने वाली निगम की टीम बुधवार काे वहां गुजरी, लेकिन किसी काे कुछ नहीं कहा। जबकि बार भवन के सामने राेड के किनारे फूड वैन लगाने और ठेला-खाेमचा वालाें काे खदेड़ दिया।

पानी का ड्रम, बर्तन सहित कई सामान जब्त कर लिया। इससे पहले सुबह में अलबर्ट एक्का चाैक के पास अतिक्रमण हटाने पहुंचे इंफोर्समेंट अफसरों काे दुकानदारों के विराेध का सामना करना पड़ा। शास्त्री मार्केट से पहले कपड़ा,स्वेटर, बैग आदि बेचने वालाें के सामान जब्त करने पर दिलावर नामक दुकानदार इंफोर्समेंट अफसरों से भिड़ गया। यहां फुटपाथ दुकानदारों से 9 हजार रुपए जुर्माना वसूला।

पुरुलिया राेड में अतिक्रमण हटाने की सूचना लीक, शाम में सज गई दुकानें

नगर निगम के इंफोर्समेंट अफसरों काे पुरुलिया राेड से अतिक्रमण हटाने का रूट चार्ट मिला था। सुबह 10.30 बजे जैसे ही इंफोर्समेंट अफसर पुरुलिया राेड पहुंचे एक भी दुकानदार सड़क पर नहीं दिखा। इसी दाैरान निगम के एक पदाधिकारी ने फाेन पर सूचना दी कि पुरुलिया राेड से अतिक्रमण नहीं हटाना है। इसके बाद टीम ने सर्जना चाैक से शहीद चाैक हाेते हुए कचहरी राेड तक अतिक्रमण हटाया। दोपहर बाद फिर से फुटपाथ पर दुकानें सज गई।

अतिक्रमण हटाने के नाम पर तमाशा नहीं चलेगा

राेजाना अतिक्रमण हटाने के नाम पर सिर्फ जुर्माना की वसूली हाे रही है। इसके बाद दुबारा उसी जगह दुकानें लग रही है। यह गंभीर बात है। इस मामले में अधिकारियों से बात करेंगे।
-संजीव विजयवर्गीय, डिप्टी मेयर

Comments