पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
+917979886793
गोला थाना क्षेत्र के कोरांबे गांव में एक युवक का शव दो दिनों से एक घर में पड़ा रहा। सूचना मिलने के बाद गोला थाना पुलिस घटना स्थल पहुंची। आवश्यक छानबीन कर शव को कब्जे में कर लिया है। मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। जानकारी के अनुसार कोरांबे गांव में दिनेश करमाली व पड़ोस के कुछ लोगों के साथ मारपीट की घटना हुई थी। इस घटना के दिन ही दिनेश की मौत हो गई। इसके बाद दो दिन तक शव घर में ही पड़ा रहा। बताया गया कि मृतक युवक के परिजनों को डराया धमकाया भी गया था। इस कारण उसके परिजन चुप थे। दो दिनों बाद स्थानीय ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। गोला थाना प्रभारी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। दो दिन बीत जाने के कारण शव से बदबू भी आ रही है।
Comments
Post a Comment