पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
प्रमुख समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
नक्सली गतिविधियों पर विराम लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक ऋषव कुमार झा ने बड़े पैमाने पर थानेदारों का फेरबदल किया है। कुल आठ थाना प्रभारी सहित एक दर्जन अवर पुलिस निरीक्षक बदले गए हैं। पुराने थाना प्रभारियों में से एक ही को इस बार मौका मिला है। वैसे ज्यादातर को शंटिंग में भेज दिया गया है। कुछ थाना प्रभारी प्रोन्नति के बाद जिले से विरमित कर दिए गए हैं।
▪️इटखोरी थाना प्रभारी अवर निरीक्षक सचिन कुमार दास हंटरगंज थाना के नए थानेदार बनाए गए हैं।
▪️पिपरवार थाना में पदस्थापित अवर निरीक्षक अनिल कुमार को राजपुर,
▪️सदर थाना के अवर निरीक्षक नईम अंसारी को प्रतापपुर,
▪️महिला थाना में पदस्थापित अवर निरीक्षक गायत्री कुमारी को महिला थाना प्रभारी,
▪️पिपरवार थाना के अवर निरीक्षक सुनील कुमार सिंह को वशिष्टनगर का प्रभारी,
▪️पत्थलगड़ा थाना के अवर निरीक्षक थाना प्रभारी निरंजन मिश्रा को इटखोरी थाना प्रभारी,
▪️मयूरहंड थाना में पदस्थापित अवर निरीक्षक कौशल सिंह को मयूरहंड थाना प्रभारी,
▪️सदर थाना में पदस्थापित अवर निरीक्षक गुप्तेश्वर राम को शीला पिकेट का प्रभारी,
▪️टंडवा थाना के अवर निरीक्षक बंटी यादव को कुंदा थाना प्रभारी,
▪️पिपरवार थाना के अवर निरीक्षक संजय कुमार सिंह को गिद्धौर थाना प्रभारी, ▪️इटखोरी थाना के अवर निरीक्षक नितेश दुबे को पिपरवार का थाना प्रभारी व
▪️पुलिस लाइन में तैनात पुलिस अवर निरीक्षक अविनाश कुमार को पत्थलगड़ा थाना का थाना प्रभारी बनाया गया है।
Comments
Post a Comment