Skip to main content

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

भवनाथपुर, केतार व कांडी में बदले गए थाना प्रभारी

 पलामू समाचार केंद्र
 दीपक तिवारी
+917979886793
 गढ़वा के पुलिस कप्तान ने आज जिले के भवनाथपुर केतार तथा कांडी में थाना प्रभारियों का पदस्थापना किया है। 

पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी किए गए आदेश के अनुसार भवनाथपुर का थाना प्रभारी पुअनि सतीश कुमार महतो को बनाया गया है। इसके पूर्व वह कांडी थाना में पदस्थापित थे। इनके अलावा पुअनि नीतीश कुमार को गढ़वा थाना से थाना प्रभारी कांडी, पुअनि राजवल्लभ कुमार को गढ़वा थाना से थाना प्रभारी केतार, पुअनि रामअवतार को थाना प्रभारी कांडी से कअनि गढ़वा थाना, पुअनि चंद्रभूषण प्रसाद सिंह को थाना प्रभारी भवनाथपुर से पुलिस केंद्र गढ़वा, पुअनि जयनाथ उरांव को थाना प्रभारी केतार से कअनि रंका थाना में पदस्थापित किया है।

पुलिस अधीक्षक द्वारा इन सभी नव पदस्थापित पदाधिकारियों को 24 घण्टे के अंदर अपना योगदान देने का आदेश भी दिया गया।

Comments