पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
सरना समिति का खुला ऐलान, जो विधायक सरना धर्म कोड बिल के समर्थन में झारखण्ड विधानसभा में नहीं बोलेंगे, उसे आदिवासियों का वोट नहीं मिलेगा
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
+917979886793
झारखण्ड में सरना धर्म कोड को लेकर अब निर्णायक जंग की शुरुआत हो चुकी है. झारखण्ड की हेमंत सोरेन सरकार ने आदिवासियों की सबसे बड़ी मांग 'सरना धर्म कोड' को लेकर आगामी 11 नवम्बर 2020 को झारखण्ड विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया है. इस सत्र में सरना धर्म कोड का प्रस्ताव पास कर केंद्र सरकार को भेजा जाएगा. इस सत्र से पहले आदिवासी समाज भी अपने सबसे बड़े अधिकार को लेकर पूरी तरह से एकजुट हो गया है. आदिवासी संगठन जहां एक ओर 11 नवम्बर की तारीख को ऐतिहासिक बनाने को लेकर तैयारी कर रहे हैं, तो वहीं संगठनों की ओर से झारखण्ड के सभी विधायकों को सीधी चेतावनी भी दे दी गयी है कि यदि सरना धर्म कोड पर विधानसभा में नहीं बोले, तो आदिवासियों का वोट नहीं मिलेगा. सरना समिति सह सरना प्रार्थना सभा की बैठक रविवार को नामकुम के खरसीदाग सरना स्थल में हुई. इस बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया
Comments
Post a Comment