Skip to main content

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

थाना परिसर में राष्ट्रीय एकता दिवस पर सभी पुलिस कर्मियों ने ली शपथ

पलामू समाचार केंद्र
दीपक कुमार तिवारी
+917979886793
देश के लिए मरने मिटने की खाई कसम

 थाना परिसर में शनिवार को सिमरिया पुलिस ने राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर  पर  पुलिस कर्मियों ने खाई शपथ । शपथ लेते पुलिसकर्मियों ने कहा मैं सत्यनिष्ठा से शपथ लेता हूँ कि मैं एकता अखण्डता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करूँगा।और अपने देशवासियों के बीच यह संदेश फैलाने का भी भरसक प्रयत्न करूँगा।यह शपथ अपने देश की एकता की भावना से ले रहां हूँ। जिसे सरदार बल्लभ भाई पटेल की दूरदर्शिता एवं कार्यो द्वारा संभव बनाया जा सका है। मैं अपने देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदाना करने का भी सत्यनिष्ठा से संकल्प करता हूँ। बता दें कि यह राष्ट्रीय एकता दिवस भारत के राजनीतिक एकीकरण के लिए सरदार वल्लभ भाई पटेल के योगदान को चिरस्थाई बनाए रखने के लिए उनके जन्मतिथि 31 अक्तूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसका आरम्भ प्रधान मन्त्री नरेन्द्र मोदी ने सन 2014 में किया था। सरदार वल्लभ भाई पटेल एक स्वतंत्रता सेनानी थे जिन्होंने देश के लिए कई योगदान दिए हैं। सरदार पटेल द्वारा ही 562 रियासतों का एकीकरण विश्व इतिहास का एक आश्चर्य था क्योंकि भारत की यह रक्तहीन क्रांति थी। इसी एकीकरण के लिए उन्हें लोह पुरुष की उपाधि मिली थी ।राष्ट्रीय एकता दिवस की शुरुआत केंद्र सरकार द्वारा 2014 में दिल्ली में की गयी थी, जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  द्वारा किया गया था। किसी भी देश की ताकत तभी होता है जब सभी भारतीय आपस में देश की एकता में निहित हों और यदि देश बड़ा और विभिन्न धर्म, भाषा के लोग रहने वाले हो तो उन्हें एकता की डोर में बाधकर रखना मुश्किल होता है। लेकिन हमारे देश भारत की सबसे बड़ी यही खूबसूरती है की इतने धर्म, संप्रदाय, जाति के बावजूद आपस में मिलजुलकर रहते है साथ हीं देश की एकता और मजबूती को बनाये रखे हुए है।भारत को आजादी मिलने के पश्चात हमारे देश में 500 से अधिक देशी रियासते थी जो की सबको आपस में मिलकर एक देश का गठन करना बहुत ही मुश्किल था, सभी रियासते अपनी सुविधानुसार अपना शासन चाहते थे लेकिन लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के सुझबुझ और इन रियासतों के प्रति अपनी स्पष्ट नीति के चलते इन्हें भारत देश में एकीकरण किया गया और इस प्रकार 3 देशी रियासते जूनागढ़, कश्मीर और हैदराबाद भारत में मिलने से मना कर दी जिसके पश्चात भारी विरोध के बाद जूनागढ़ का नवाब हिंदुस्तान छोडकर भाग गया।जिसके पश्चात जूनागढ़ भारत में मिल गया और कश्मीर के राजा हरीसिंह ने अपनी राज्य की सुरक्षा को आश्वासन लेकर कश्मीर को भी भारत में मिला दिया।अंत में हैदराबाद के निजाम ने जब भारत में मिलने से मना किया तो लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल ने तुरंत वहा सेना भेजकर निजाम को भी आत्मसमर्पण के लिए मजबूर कर दिया जिसके पश्चात हमारे भारत देश का नवनिर्मित गठन हुआ जिसे संघ राज्यों का देश भी कहा जाता है और इस प्रकार अनेक तथा विविध धर्म होते हुए भी एक भारत का निर्माण हुआ है। कोई भी देश तभी तक सुरक्षित रहता है जबतक की उस देश की जनता और शासन में आपसी एकता और अखंडता निहित होती है।
हमारे देश की इसी आपसी एकता की कमी का फायदा उठाते हुए अंग्रेजो ने भारत में फूट डालो और राज करो की नीति पर  देश में 200 से अधिक वर्षो तक राज किया। हमारी इस गुलामी के कई कारण थे जैसे भारत के सभी राज्यों, रियासतों में आपसी कोई तालमेल नही था सभी रियासतों के राजा सिर्फ अपनी अपनी देखते थे। अगर कोई बाहरी शत्रु आक्रमण करे तो कोई भी एक दुसरे का साथ नही देता था। यही अनेक कारण थे जिसके कारण हमारा देश इसी एकता के अभाव में विकास के राह से भटक गया और जो भी आया सिर्फ यहाँ लुटा और चला गया।अब हमारा देश आजाद है इसका मतलब यह नही है की हमारे देश पर कोई बुरी नजर नहीं डाल सकता है। हम सभी को अपने देश अंदर उन आसामाजिक तत्वों से खुद को बचा के रखना है जो हमे आपस में बाटने को कोशिश करते है और साथ में देश के बाहरी दुश्मनों से भी चौक्कना रहना है। तभी हमारा भारत एक अखंड भारत बन सकेगा । ऐसे में अब हमे अपनी आजादी मिलने के बाद हम सबकी यही जिम्मेदारी बनती है की जब भी देश की एकता की बात आये तो सभी भारतीयों को अपने धर्म जाति से उठकर सोचने की आवश्यकता है। एक सच्चे भारतीय की तरफ कंधे से कंधा मिलाकर देश की अखंडता निभाना ही सच्ची राष्ट्रीय भक्ति का परिचय है। शपथ लेते थाना प्रभारी गुलाम सरवर,एसआई आनन्द खण्डेत, आसीन अंसारी, अलताफ अंसारी ,कन्हैया कुमार,सोनिया सोय, अंकित कुमार, के अलावे सभी पुलिस कर्मी शामिल थे।

Comments