पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
14 साइबर अपराधी गिरफ्तार, 40 मोबाइल, 65 सिम कार्ड, 45 एटीएम, 15 पासबुक, 5 चेकबुक, 2 बाइक समेत 1.40 लाख रूपये कैश बरामद
पलामू समाचार केंद्र
दीपक कुमार तिवारी
+917979886793
देवघर जिला के मोहनपुर थाना क्षेत्र के घुटियाबड़ा, पथरड्डा थाना के दुधवाजोरी और पालोजोरी थाना क्षेत्र के असना और पहरुडीह गांव से 14 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। इस बाबत बुधवार को आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में देवघर एसपी अश्विनी कुमार सिन्हा ने बताया कि तीन थाना क्षेत्रों से 14 साइबर आरोपितों को बुधवार को पकड़ा गया है और इनके पास से पुलिस ने 40 मोबाइल, 65 सिम कार्ड, 45 एटीएम, 15 पासबुक, 5 चेकबुक, 2 बाइक समेत 1.40 लाख रूपये कैश बरामद किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर इन सभी को पकड़ा है। साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन किया गया था। पकड़े गए आरोपियों में दीपक कुमार मेहरा, बबलू मेहरा, पंकज कुमार दास, पथरड्डा थाना क्षेत्र के दुधवाजोरी, जियाउल अंसारी, कुतुबुद्दीन अंसारी, समीर अंसारी, अली हसन पालोजोरी थाना क्षेत्र के पहरुडीह के रहनेवाले हैं। समीर अंसारी व अली हसन सगे भाई है। इमरान अंसारी, इरफान अंसारी उर्फ कमल वारसी, रोहित मंडल पालोजोरी थाना क्षेत्र के असना गांव के रहने वाले हैं। इमरान व इरफान सगे भाई हैं।
गिरफ्तार साइबर अपराधियों पर फर्जी बैंक अधिकारी बनकर लोगों को फोन कर उन्हें झांसा में लेकर उनके एटीएम, बैंक खाता और ओटीपी की जानकारी हासिल कर ठगी करने का आरोप है।
Comments
Post a Comment