Skip to main content

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

उपायुक्त अबु इमरान ने किया भू-अर्जन विभाग की कार्यो की समीक्षा

पलामू समाचार केंद्र
दीपक कुमार तिवारी
+917979886793
रैयतों को मुआवजा राशि अविलंब भुगतान करने का दिया निर्देश

भुगतान के पूर्व रैयतों की सत्यता की करें जांच अबु इमरान,उपायुक्त

रैयतों के मुआवजा राशि भुगतान के बाद बचे शेष राशि को संबंधित विभाग में हस्तांतरण करने को लेकर किया निर्देशित

रैयतों के भुगतान को लेकर कैंप लगाने की कही बात

उपायुक्त अबु इमरान ने जिला भू-अर्जन विभाग की कार्याे की समीक्षा की। समीक्षा के क्रम में उपायुक्त श्री इमरान ने सबसे पहले जिला भू-अर्जन पदाधिकारी से जिले में रैयतों के भुगतान को लेकर आए राशि की जानकारी ली। जिसमें बताया गया कि रेलवे,पथ निर्माण,विद्युत,कोल माइंस,ग्रामीण विभाग एवं पर्यटन संबंधित निर्माण कार्य को लेकर रैयतों की मुआवजा राशि भुगतान हेतू 142 करोड़ की राशि प्राप्त हुई है जिसमें लगभग 89 करोड़ की राशि रैयतों का भुगतान किया जा चूका है। जिस पर उपायुक्त श्री इमरान ने स्पस्ट निर्देश दिए कि नियमानुसार सभी रैयतों की राशि अविलंब भुगतान करना सुनिश्चित करें एवं भुगतान को लेकर संबंधित स्थानों पर कैंप आयोजित करें। इस दौरान उन्होंने निर्देशित किया कि रैयतों के मुआवजा की राशि भुगतान के पूर्व उसकी गहनता से जांच करना भी सुनिश्चित करें तभी राशि को संबंधित रैयतों के खाते में भेजे। समीक्षा के क्रम में उन्होंने पाया कि संबंधित विभागों के द्वारा रैयतों के मुआवजा भुगतान के बाद भी अधिक राशि बची हुई है जिस पर उन्होंने एक माह के अंदर रैयतों की पुरी जांच कर बची हुई राशि संबंधित विभाग को हस्तांतरित करने का निर्देश दिया। वही जिस विभाग द्वारा निर्माण कार्य कराया जा रहा है एवं अबतक रैयतों के मुआवजा की राशि नहीं भेजी गई है अविलंब राशि भेजने को लेकर पत्र प्रेषित करने का निर्देश जिला भू अर्जन पदाधिकारी को दिया। बैठक में उन्होंने स्पष्ट निर्देशित किया कि विभागीय स्तर मामले को निष्पादित करने में विलंब नहीं करें।  मौके पर अपर समाहर्ता आलोक शिकारी कच्छप,जिला भू अर्जन पदाधिकारी जोसेफ कंडुलना समेत विभागीय कर्मी मौजू थे।

Comments