Skip to main content

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

क्राइम मीटिंग में नक्सल गठजोड़ पर पुलिस ने जताई चिंता, रणनीति में होगा बदलाव

 पलामू समाचार केंद्र
दीपक कुमार तिवारी
+917979886793
 झारखंड के रांची जिले के ग्रामीण क्षेत्र में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारियों के साथ ग्रामीण एसपी नौशाद आलम के अध्यक्षता में क्राइम मीटिंग आयोजित की गई, जिसमें ग्रामीण क्षेत्र के सभी थानेदार और डीएसपी मौजूद रहे. क्राइम मीटिंग के दौरान सिटी एसपी रांची ने भी कई दिशा निर्देश दिए।

क्राइम मीटिंग के दौरान इस बार वैसे पुलिस पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया जो अपने कार्य क्षेत्र में रहते हुए बेहतर परिणाम दे रहे थे।

रांची के ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने कहा कि पीएलएफआई के जमीन कनेक्शन के मामले उजागर होने के बाद पुलिस काफी सक्रिय हो गई है. बढ़ते अपराध और नवरात्र शांतिपूर्ण तरीके से गुजरे इसे लेकर शनिवार को सभी डीएसपी और थानेदारों के साथ क्राइम मीटिंग का आयोजन किया गया जिसमें तमाम दिशा-निर्देश वरीय अधिकारियों के द्वारा सभी पुलिसकर्मियों को दिया गया!

नवरात्र का त्यौहार सभी अमन चैन से मना सके इसे लेकर पुलिसकर्मियों को अलर्ट रहने का निर्देश दिया गया है. वही, सरकार के गाइडलाइन का अनुपालन कराने का निर्देश भी सभी डीएसपी और थाना प्रभारियों को दिया गया 

रांची में नक्सलियों की दस्तक के साथ अपराधियों के नक्सल गठजोड़ से आनेवाले दिनों में काफी परेशानी बढ़ गई है, जिसे देखते हुए पुलिस भी अपनी रणनीति में बदलाव कर रही है।

Comments