पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक कुमार तिवारी
+917979886793
देवडांड़ थाना क्षेत्र के सुंडमारा गांव में बाइक की चपेट में आकर दो मासूम भाई-बहन पांच वर्षीय अमित कुमार दास व आठ वर्षीय चांदनी कुमारी जख्मी हो गए। स्वजनों ने बताया कि बच्चों की मां खेत में धान काट रही थी। बच्चे सड़क के किनारे खेल रहे थे। इस दौरान दोनों भाई बहन तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आकर जख्मी हो गए। हादसे में दोनों बच्चे गंभीर रूप से जख्मी हो गए। बताया जाता है कि सड़क के दूसरे किनारे पर बैल खड़ा था। जिस कारण से बच्चा दूसरी ओर भाग नहीं सका। आसपास के लोगों के सहयोग से पिता राहुल चंद्र दास ने घायल बच्चों को आनन-फानन में सदर अस्पताल गोड्डा में भर्ती कराया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉ. सुमन ने दोनों का उपचार किया। अमित की नाजुक हालत हो देखते हुए बेहतर उपचार के लिए दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया गया। दोनों के सिर, कंधा, चेहरा, हाथ पैर सहित शरीर के अन्य हिस्से में गंभीर चोटें आईं हैं।
Comments
Post a Comment