Skip to main content

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

इवीएम वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण, उपायुक्त रांची श्री छवि रंजन ने किया निरीक्षण

पलामू समाचार केंद्र
दीपक कुमार तिवारी
+917979886793
वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों के सामने खोला गया सील

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पालन सुनिश्चित करें - उपायुक्त

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को दिये आवश्यक दिशा निर्देश

उपायुक्त रांची श्री छवि रंजन ने आज दिनांक 05 अक्टूबर 2020 को बिरसा मुण्डा फुटबॉल स्टेडियम, मोरहाबादी स्थित ईवीएम वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण किया। इस दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी, रांची श्री विपिन बिहारी, राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधि एवं वेयर हाउस की ड्यूटी पर लगे पदाधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त श्री छवि रंजन ने वेयर हाउस के गेट पर लगाये गये सील की जांच करते हुए पदाधिकारियों से सुरक्षा व्यवस्था संबंधित जानकारी ली। इस दौरान राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों के सामने वेयर हाउस का सील खोला गया, जिसके बाद जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने वेयर हाउस का बारीकी से मुआयना किया एवं विधि व्यवस्था से संबंधित आवश्यक पहलुओं की जांच करते हुए जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री बिपिन बिहारी से आवश्यक जानकारी ली।

उपायुक्त श्री छवि रंजन ने वेयर हाउस में रखे ईवीएम, सीसीटीवी कैमरे एवं अन्य उपकरणों की स्थिति एवं रख रखाव का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि ईवीएम के रख रखाव से संबंधित भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पालन सुनिश्चित करें। 

आपको बतायें कि समय-समय पर इवीएम वेयर हाउस की स्थिति का निरीक्षण कर रख रखाव एवं तकनीकी उपकरणों की स्थिति से संबंधित रिपोर्ट राज्य निर्वाचन विभाग को समर्पित करना होता है। इस संबंध में उपायुक्त ने निरीक्षण के बाद जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए प्रतिवेदन राज्य निर्वाचन विभाग को भेजने का निदेश दिया।

Comments