पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक कुमार तिवारी
+917979886793
21 से 31 अक्टूबर तक चलेगा पुलिस संस्मरण दिवस
भंडरा के स्कूल में आयोजित जिला खूंटी पुलिस परिवार के थाना प्रभारी जयदीप टोप्पो के नेतृत्व द्वारा किया गया। इस मौके पर खूंटी थाना प्रभारी श्री जयदीप टोप्पो जी ने शहीदो को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके परिवार सदस्यों को शील्ड और शोल भेट किया। साथ ही अपने विचार प्रकट करते हुए कहा स्व चंदलु जी आर्मी में थे बाद में सैफ ज्वाइन किया था। नक्सली से मुठभेड़ में काफी नक्सलियों को मार गिराया था उसी दौरान देश के लिए शहीद हो गए। स्व बुधवा मुंडा जैगवार में थे। उनकी मौत देश सेवा करते करते हो गई। देश सेवा का मतलब उसके प्रति लगन से देश सेवा करना। उन्होंने यह भी कहा हर साल संस्मरण दिवस पुलिस लाइन में किया जाता है। इसी साल हमने निर्णय लेते हुए शहीद स्थलों पर संस्मरण दिवस मनाने का निर्णय लिया। अगले साल से और भी अच्छे तौर पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाएगा।
हाथरस घटना पर भी चर्चा हुई थाना प्रभारी ने कहा दिल कांप जाता है
हाथरस पर हुई घटना की चर्चा करते हुए थाना प्रभारी जयदीप पप्पू जी ने कहा आज हमारी बेटियां सुरक्षित नहीं है। लेकिन हमारी प्रयास अंत तक लगी रहेगी हम अपने बेटियों को सुरक्षा प्रदान करते रहेंगे। बस हमें आप का सहयोग चाहिए।
मौके पर महिला पुलिस दुलारमनी टुडू जी ने वीडियो के प्रति हो रहे अपराध पर चर्चा करते हुए कहा अभिभावक अपने बेटियों को पूर्ण शिक्षा और जानकारी नहीं दे पाते है, जिससे आने वाले समय में अनेक प्रकार की समस्या उत्पन्न हो जाती है।
मौके पर थाना प्रभारी सहित सब इंस्पेक्टर श्री रंजीत कुमार यादव, श्री पुष्पराज पुष्प, श्रीमती दुलार्मनी टुडू, श्रीमती उषा रानी, श्री प्रवीण शुक्ला एवं अन्य सहायक पुलिस कर्मी सहित भंडरा स्वास्थ्य समिति की महिलाएं एवं ग्राम मुखिया, ग्रामीण मौजूद थे।
Comments
Post a Comment