पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक कुमार तिवारी
+917979886793
अधूरे योजनाओं को अविलंब पूर्ण करने एवं पूर्ण योजना को हैंडओवर करने का दिया निर्देश
सिर्फ भवन नहीं बने,बल्कि उसकी उपयोगिता भी सुनिश्चित करें अबु इमरान
जिले में खेल से संबंधित कार्यो को जिला खेल पदाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा निगरानी करने का दिया निर्देश
समाहरणालय में कैंटिन एवं लाइब्रेरी निर्माण करवाने को लेकर कार्यपालक अभियंता को किया निर्देशित
तापा पहाड़ को पर्यटन क्षेत्र में विकसित करने पर हुई चर्चा
वन विभाग से संबंधित मामले पर समन्वय बना कर कार्य करने की कही बात
उपायुक्त अबु इमरान ने भवन निर्माण विभाग की कायों की समीक्षा। समीक्षा के क्रम में उपायुक्त श्री इमरान के द्वारा विभाग द्वारा कराए जा रहे कार्यों एवं जिलास्तर से मिले कार्यों की बारी-बारी से जानकारी ली। समीक्षा क्रम में उपायुक्त श्री इमरान ने पाया कि विभाग द्वारा कराए जा रहे कई योजना काफी दिनों से लंबित है एवं ऐसी भी योजनाऐं जो पूर्ण हो गए है लेकिन हैंडओवर नहीं किए गए है,जिस पर उन्होंने भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता को निर्देशित किया कि जो भी भवन अधूरे है उसे अविलंब पूर्ण करें एवं जो पूर्ण हो चूके है उसे संबंधित विभागीय पदाधिकारी को हैंडओवर करें। बैठक में उपायुक्त द्वारा निर्देशित किया गया कि जो भी भवन बने वह पूरी तरह से गुणवता पूर्ण हो एवं उसकी उपयोगिता भी सुनिश्चित हो। इस दौरान उन्होंने निर्देशित किया कि जो भी भवन बने उसमें पानी एवं शौचालय निश्चित हो ताकि बाद में किसी प्रकार की समस्या नहीं हो। बैठक के दौरान कार्यपालक अभियंता के द्वारा खेल मैदान बनाने की जानकारी दी गई जिस पर उपायुक्त श्री कमर के द्वारा जिला खेल पदाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी को खेल संबंधित सभी मामले पर निगरानी रखने को लेकर निर्देशित किया गया। बैठक में भवन निर्माण के कार्यपालक अभियंता के द्वारा बताया गया कि पिकेट निर्माण,जिले के कुछ पर्यटन स्थल पर सुविधा विकसित करने की योजना बनायी गई थी लेकिन वन विभाग के द्वारा निर्माण कार्य की स्वीकृति नहीं दी जा रही है जिस पर उन्होंने वन प्रमंडल पदाधिकारी से बात करने एवं समस्या समाधान करने की बात कही। बैठक में उपायुक्त श्री इमरान ने जिला मुख्यालय में बनने वाले डिग्री काॅलेज की जानकारी ली जिसमें बताया गया कि जिले में सदर प्रखंड के जालीम पंचायत स्थित गोवा एवं धर्मपुर दो माॅडल डिग्री काॅलेज का निर्माण किया जा रहा है उपायुक्त श्री इमरान ने माॅडल काॅलेज निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिए। बैठक के दौरान कार्यपालक अभियंता के द्वारा सीएचसी सेंटर निर्माण,तहसील कचहरी,आइटीडीए भवन निर्माण,अनुमंडल कार्यालय लातेहार एवं महुआडांड,रेनवाटर हारवेस्टिंग की योजनाऐं एवं पर्यटन स्थल को विकसित करने समेत अन्य कई योजनाओं की जानकारी दी गई जिस पर उपायुक्त श्री इमरान के द्वारा सभी योजनाओं को ससमय पूर्ण करने को लेकर निर्देशित किया गया। मौके पर भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता मनीष कुमार,एसडीओ,वीरेन्द्र तिवारी,जेई अंजनी राय समेत अन्य कर्मी मौजूद थे।
समाहरणालय में कैंटिन एवं लाइब्रेरी बनाने को लेकर किया निर्देशित
भवन निर्माण विभाग के कार्यो की समीक्षा के क्रम में उपायुक्त अबु इमरान ने भवन निर्माण कार्यपालक अभियंता को समाहरणालय में कैंटिन एवं लाइब्रेरी विकसित करने को लेकर निर्देशित किया। उपायुक्त श्री इमरान ने कहा कि समाहरणालय में दूर-दूर से ग्रामीण आते है ऐसे में उनके लिए कैंटिन एवं लाइब्रेरी अति आवश्यक है।
तापा पहाड़ के तलहटी को विकसित करने की बनी योजना
उपायुक्त अबु इमरान ने भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता को तापा पहाड़ के नीचे कैंटीन,शौचालय समेत अन्य छोटी-छोटी सुविधाओं को विकसित करने को लेकर निर्देशित किया एवं कार्य योजना बनाने का निर्देश दिया।
Comments
Post a Comment