पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक कुमार तिवारी
अभियान के तहत व्यापक प्रचार-प्रसार एवं विभिन्न गतिविधियों के द्वारा जन-जन तक जल जीवन मिशन का संदेश पहुंचाया जाएगा- उप विकास आयुक्त
जल जीवन मिशन के तहत वर्ष 2024 तक राज्य के सभी ग्रामीण परिवारों को कार्यरत नल से जल मुहैया कराने का लक्ष्य निर्धारित- उप विकास आयुक्त
उप विकास आयुक्त श्री जयकिशोर प्रसाद ने आज दिनांक 03 अक्टूबर, 2020 को राज्य सरकार की महत्वकांक्षी योजना जल जीवन मिशन के तहत जागरूकता रथ को समाहरणालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस जागरूकता रथ के माध्यम से आज दिनांक 03 अक्तूबर से 08 अक्तूबर 2020 तक गाँव-गाँव जाकर जल जीवन मिशन के विषय में समुदाय को जागरूक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जल जीवन मिशन के औऱ भी कार्यों जैसे- जल संचयन, भूजलपुनर्भरण, पानी का पुनःचक्रण, ग्रे जल प्रबंधन, जल गुणवत्ता निगरानी एवं पेयजलापूर्ति योजनाओं के रख-रखाव में समुदाय और विशेष कर महिलाओं, स्वयं सहायता समूह तथा रानी मिस्त्री की सहभागिता अहम है।
जल जीवन मिशन के तहत वर्ष 2024 तक राज्य के सभी ग्रामीण परिवारों को “कार्यरत नल से जल” मुहैया कराने का लक्ष्य
उप विकास आयुक्त श्री जयकिशोर प्रसाद ने बताया कि राज्य सरकार एवं यूनिसेफ के संयुक्त तत्वाधान में जल जीवन मिशन का शुभारंभ किया गया है। जिले में यह कार्यक्रम 02 अक्टूबर से 15 अक्टूबर 2020 तक राज्यव्यापी जल जीवन मिशन का संचालन किया जाएगा। जल जीवन मिशन के तहत वर्ष 2024 तक राज्य के सभी ग्रामीण परिवारों को “कार्यरत नल से जल” मुहैया कराने का लक्ष्य निर्धारित है। उन्होंने बताया कि जल जीवन मिशन समुदाय की अगुवाई में समुदाय के लिए तथा समुदाय तक पाइप लाइन की मदद से शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित कराने का अभियान है। साथ ही बताया कि इस अभियान के तहत जिले में व्यापक प्रचार-प्रसार एवं विभिन्न गतिविधियों के द्वारा जन-जन तक जल जीवन मिशन का संदेश पहुंचाया जाएगा। जिसकी शुरूआत आज जागरूकता रथ की रवानगी के हो गई है।
जल जीवन मिशन के प्रमुख अवयव
कार्यशील घरेलू नल कनेक्शन के माध्यम से प्रत्येक ग्रामीण घर में प्रति व्यक्ति प्रतिदिन 55 लीटर जल आपूर्ति तथा सभी सार्वजनिक स्थानों यथा- विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्रों, स्वास्थ्य केंद्रों आदि में शुद्ध एवं पर्याप्त मात्रा में पेयजल की उपलब्धता होनी चाहिए।
अनिवार्य रूप से समुदाय द्वारा स्वामित्व (उपभोक्ताओं/ ग्राम पंचायत का सहयोग)।
गंदले जल का प्रबंधन (सोख्ता गड्ढा, कचरा स्थितिकरण, तालाब आदि)।
जल-स्रोतों का स्थायित्व (बोरवेल पुनर्भरण संरचना, वर्षा जल संचय आदि)।
इस अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु निर्धारित रूपरेखा
02 अक्तूबर 2020 को जल पर विशेष ग्राम सभा के साथ इस अभियान का शुभारंभ किया गया
03-08 अक्तूबर 2020 तक जल जीवन मिशन जागरूकता रथ के माध्यम से गाँव-गाँव जाकर इस अभियान के विषय में समुदाय को बताया जाएगा।
05-06 अक्तूबर 2020 तक जिला जल जाँच प्रयोगशाला के माध्यम से चिन्हित ग्राम कार्य योजना के लिए जल स्रोतों का जल गुणवत्ता जाँच किया जाएगा।
07 अक्तूबर 2020 तक समुदाय के द्वारा जल संरक्षण पर पहल की जाएगी
08 एवं 10 अक्तूबर 2020 को VHND के दौरान सुरक्षित जल भंडारण, रख-रखाव एवं उपयोग पर चर्चा किया जाएगा।
09 से 10 अक्तूबर 2020 तक प्रखंडवार जल जीवन मिशन के तहत ग्राम कार्य योजना बनाने पर बैठक/ उन्मुखी कार्यक्रम किए जाएंगे।
11-14 अक्तूबर 2020 तक जल जीवन मिशन के तहत ग्राम कार्य योजना का पहल किया जाएगा।
15 अक्तूबर 2020 को विश्व हाथ धुलाई दिवस पर हाथ धुलाई कार्यक्रम एवं कोरोना वाइरस के संक्रमण से बचाव हेतु जानकारी दी जाएगी।
जागरूकता रथ की रवानगी के दौरान कार्यपालक अभियंता पेयजल स्वच्छ प्रमंडल चास श्री संजय प्रसाद, कार्यपालक अभियंता पेयजल स्वच्छ प्रमंडल तेनुघाट श्री रामप्रवेश राम, यूनिसेफ से घनश्याम सहित अन्य उपस्थित थे।
Comments
Post a Comment