Skip to main content

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

पलामू जिले में हर घर को नल के माध्यम से होगी जलापूर्ति उपविकास आयुक्त

पलामू समाचार केंद्र
दीपक कुमार तिवारी
+917979886793
जल जीवन मिशन का जागरूकता रथ रवाना

पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल पलामू की ओर से संचालित जल जीवन मिशन के तहत पलामू जिले में हर घरों तक पानी पहुंचायी जाएगी। इस योजना के तहत नल के माध्यम से घर-घर पानी पहुंचाने का कार्य हो रहा है। इस कार्य को मूर्त रूप देने के लिए जिला प्रशासन जुटी है। इसके लिए प्लान तैयार की जा रही है। नल के माध्यम से जल पहुंचने से आमजनों को काफी सुविधा होगी और यह लोगों के लाभदायक सिद्ध होगा। यह बातें उप विकास आयुक्त श्री शेखर जमुआर ने कही। वे आज जल जीवन मिशन की जागरूकता हेतु समाहरणालय परिसर से जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 

प्रशिक्षु आईएएस दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने कहा है कि जल जीवन मिशन के तहत village Action Plan बनाया जा रहा है। इसके तहत 2024 तक सभी गांवों को नल के माध्यम से पेयजलापूर्ति की जानी है।   

जल जीवन मिशन के तहत जन जागरूकता हेतु दिनांक 2 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। वर्ष 2024 तक राज्य के सभी ग्रामीण परिवारों को 'नल से जल FHTC( functional household tap connection )मुहैया कराया जाना है। जल जीवन मिशन के क्रियान्वयन हेतु सभी घरों को FHTC देने के लिए सभी गांव का village action plan  तैयार किया जाना है। इस अभियान को जनआंदोलन का रूप देने के लिए ग्राम स्तर पर मुखियागण, जलसहिया आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका स्वास्थ्य सहिया तथा स्वच्छ भारत मिशन के कर्मी एवं सभी विभागों का सहयोग लिया जायेगा। जल जीवन मिशन के और भी कार्य जैसे जल संचयन, भू-जल पुनर्भरण, पानी का पुनर्चक्रण, ग्रे जल प्रबंधन, जल गुणवत्ता निगरानी एवं पेय जलापूर्ति योजनाओं का रखरखाव में समुदाय और विशेषकर महिला स्वयं सहायता समूह, रानी मिस्त्री की सहभागिता जरूरी है।  इस अभियान के तहत जिले के सभी गांव में विलेज एक्शन प्लान तैयार किया जाना है। अभियान के तहत जिले के तीन प्रखंड यथा-चैनपुर के  भड़गवा पंचायत के ग्राम कुरका, पंडवा के गाड़ी पंचायत के गाड़ी खास, नावा बाजार प्रखंड के रजहारा में पूर्ण रूप से सभी ग्रामीणों का हाउस कनेक्शन देने के लिए प्लान बनाया जाएगा। जिससे लाभुक का नाम, आधार कार्ड के नंबर इत्यादि अन्य विवरणी राज्य को भेजा जाएगा। जिले के सभी गांव का हर घर को नल से जल देने के लिए एक्शन प्लान तैयार किया जाएगा, जो डीडब्ल्यूएसएम से पारित कराकर एसडब्ल्यूएसएम को भेजा जाएगा।

मौके पर प्रशिक्षु आईएएस दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, उप विकास आयुक्त शेखर जमुआर, डीआरडीए निदेशक स्मिता टोप्पो, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता आशुतोष कुमार, कनीय अभियंता रणवीर सिंह, जल जीवन मिशन के जिला समन्वयक अश्विनी पांडेय, सहायक जिला समन्वयक मनोज कुमार, क्वालिटी मैनेजर श्रीकांत, आईडीएफ के विंध्याचल चंदा सहित प्रखंड समन्वयक, सोशल मोबलाइजर आदि उपस्थित थे। 

Comments