पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
+917979886793
जिलांतर्गत नगर ऊंटारी थाना क्षेत्र की एक नाबलिग बच्ची ने सीडब्ल्यूसी में आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। उसने बताया कि उसकी सौतेली मां उसे प्रताड़ित करती है। उसकी मां शराब बनाने-बेचने का काम करती है। वह उसे भी इसी काम में धकेलना चाहती है। वह यह काम करने से इंकार करती है, तो उसे प्रताड़ित किया जाता है। सीडब्ल्यूसी ने बच्ची के आवेदन पर संज्ञान लिया है। सीडब्ल्यूसी के अध्यक्ष उपेंद्रनाथ दूबे ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया गया है। डीएलएसए के समक्ष बच्ची को प्रस्तुत किया गया। डीएलएसए की ओर से समुचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है। मालूम हो कि उक्त बच्ची पहले घर से भाग गई थी। उसे सीब्ल्यूसी के प्रयास से परिवार में पुनर्वासित किया गया था। उसके बाद से उक्त बच्ची परिवार के साथ ही रह रही है।
Comments
Post a Comment