पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक कुमार तिवारी
सिमरिया प्रखंड के सबानो गांव के रानीपोखर और कसारी पंचायत के पसेरी गांव में गुरुवार की देर रात लगभग आधा दर्जन जंगली हाथियों के झुंड ने मचाया उत्पात। वहीं किसानों के लगे मकई उरद आदि फसलों को भी बर्बाद कर दिया। जिससे किसानों को काफी क्षति हुई है। हाथियों द्वारा बर्बाद किए गए फसलों में मकई, उरद ,धान आदि फसल शामिल है। जिसके लेकर भुक्तभोगी किसान मुनेश्वर साव ने बताया कि मकई और उरद का फसल जंगली हाथी चट कर दिये। वही विगन यादव का भैंसा को हाथियों ने धक्का मार दिया जिससे भैंसा जख्मी हो गया है। भुक्तभोगी दीपन साव, नरेश साव, सुरेन्द्र साव,परमेश्वर साव, राजकुमार साव , गुलचंद साव, राजेन्द्र साव,कामेश्वर साव, राजकुमार उरांव, और खिरोधर राम का नाम शामिल है। भुक्तभोगीयों ने अंचल अधिकारी को आवेदन देकर बर्बाद हुए फसल के छतिपूर्ति राशि का मुआवजा वन विभाग से दिलाने की मांग की है।इधर जंगली हाथियों के भय से सिमरिया के किसान में दहशत हैं। किसानों का कहना है कि मकई और धान की फसल अब तैयारी के कगार पर है। ऐसे में जंगली हाथियों का दस्तक देने से क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर तबाही मचा रहा है। अगर उन्हें वन विभाग द्वारा खदेड़ा नही गया तो किसानों के बीच फसल के साथ-साथ जान माल की खतरा हो सकती है। बीते वर्ष भी हाथियों के झुंड ने प्रखंड के कई क्षेत्रो किसानों के फसलों को बर्बाद कर दिया था। लोगो ने बताया कि तकरीबन आधा दर्जन हाथियों का झुंड है। जो अलग-अलग भटकर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर लगे फसलों को बर्बाद कर उत्पात मचा रहा है। इस वर्ष हाथियों का झुंड बड़ा है जिससे जानमाल का नुकसान होने की संभावना बढ़ी है।
Comments
Post a Comment