पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक कुमार तिवारी
+917979886793

थाना क्षेत्र के मकरी गांव के समीप तेज गति से आ रही बाइक के अनियंत्रित होकर पलट जाने से चालक बोदार गांव निवासी उपेंद्र कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायलावस्था में ग्रामीणों की सहयोग से 108 एंबुलेंस के जरिये उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया, जहां पर आयुष डॉ अभिनीत विश्वास ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गढ़वा रेफर कर दिया।
घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक उक्त युवक श्रीबंशीधर नगर से अपने गांव बाइक से वापस हो रहा था कि मकरी गांव के समीप बाइक की गति तेज होने के कारण अनियंत्रित होकर पलट गयी।
Comments
Post a Comment