Skip to main content

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

जब मांगें पूरी नहीं होंगी, आंदोलन रहेगा जारी

पलामू समाचार केंद्र
दीपक कुमार तिवारी
+917979886793
 पीटीपीएस से प्रभावित गांवों के विस्थापितों व रैयतों ने अपने हक-अधिकार की मांग को ले पूर्व घोषणा के तहत बुधवार से अनिश्चितकालीन भूख-हड़ताल आंदोलन शुरू कर दिया है। मालूम हो कि पिछले दिनों पीवीयूएनएल गेट के समक्ष विस्थापित अपनी मांग को ले धरना-प्रदर्शन कर रहे थे। पुलिस-प्रशासन द्वारा लाठी चार्ज के बाद धरना-प्रदर्शन वहां से हटाया गया था। साथ ही कई लोगों पर केस भी दर्ज हुआ था। ग्रामीणों का आरोप है कि मोर्चा के अध्यक्ष आदित्य नारायण प्रसाद की गिरफ्तारी करने आई पुलिस ने उनके घर में महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार भी किया थ। इसके बाद रैयत विस्थापित और आक्रोशित हो उठे। अपनी मांगों व दोषी पदाधिकारियों पर कार्रवाई को ले अनिश्चितकालीन भूख-हड़ताल शुरू किया गया है। भूख-हड़ताल पर बैठे लोगों का कहना है कि जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होगी, तबतक आंदोलन जारी रहेगा। क्षेत्र के बलकुदरा, रसदा आदि गांवों में दर्जनों ग्रामीण भूख-हड़ताल पर बैठे हैं। जबकि पूरा गांव इनके समर्थन में हैं। बलकुदरा में पुष्पा देवी, अमरदेव प्रसाद, विनोद कुमार, शिवनारायण साव, बालेश्वर मुंडा, डॉली देवी, देवंती देवी, बढ़न साव, रामप्रवेश मुंडा, करमा मुंडा, अनिल मुंडा, मिलन मुंडा, रामजीत मुंडा, प्रेम मुंडा आदि भूख-हड़ताल पर बैठे हैं।

Comments