पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक कुमार तिवारी
एक दर्जन जिलों के 2,350 सहाक पुलिसकर्मी सात दिन से धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं. आंदोलन कर रहे पुलिसकर्मियों में महिलाएं भी हैं. कुछ महिला पुलिसकर्मियों के साथ उनके छोटे-छोटे बच्चे हैं. ये सभी इस मैदान में पिछले सात दिन से डटे हुए हैं. अपनी नौकरी स्थायी करने की मांग कर रहे हैं. कड़ाके की धूप हो या आंधी-बरसात. हर मौसम को झेल रहे हैं।
गुरुवार की देर मौसम बदल गया. मेघ गर्जन के साथ तेज बारिश हुई. इस दौरान भी प्लास्टिक के टेंट में किसी तरह इन सहायक पुलिसकर्मियों ने रात गुजारी. रात भर तंबू के बाहर मिट्टी से मेड़ बनाते रहे, ताकि दरी न भींग जाये. बच्चे को गीले बिस्तर पर न सोना पड़े. इसके लिए खुद भींगते रहे. रांची नगर निगम की ओर से इन्हें बिछाने के लिए तिरपाल मिला था, उसी से तंबू बनाया और किसी तरह कुछ लोग बारिश से बच पाये।
Comments
Post a Comment