पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
शहीद कैलाश यादव श्रद्धांजलि सह संकल्प सभा संपन्न,उमड़े हजारों लोग, नम आंखों से दी भावभीनी श्रद्धांजलि,
पलामू समाचार केंद्र
दीपक कुमार तिवारी
आज दिनांक 13/09/2020 को कैलाश यादव के पैतृक गांव मोतीलेदा में राष्ट्रीय यादव सेना द्वारा आयोजित शहीद कैलाश यादव श्रद्धांजलि सह संकल्प सभा में पूरे जिले के हजारों लोग उमड़ पड़े और सभी लोगों ने नम आंखों से श्रद्धांजलि दिया l पूरे समाज के लोगों में क्रोध देखा जा रहा था ,तभी जोर-जोर से नारे लगा रहे थे l कैलाश यादव अमर रहे, कैलाश यादव के हत्यारों को फांसी दो सहित कई नारे लगा रहे थे l इस श्रद्धांजलि सभा की शुरुआत सहित कैलाश यादव की आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखकर शुरुआत किया गया फिर लोगों ने बारी-बारी से श्रद्धांजलि अर्पित किया l
सभा की अध्यक्षता सुनील यादव एवं संचालन राष्ट्रीय यादव सेना के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव ने किया l सभा को बरही के पूर्व विधायक मनोज यादव, धनवार के पूर्व विधायक राजकुमार यादव ,गिरिडीह के पूर्व जिप उपाध्यक्ष छोटे लाल यादव, कोडरमा संसदीय क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव, आजसू जिला अध्यक्ष गुड्डू यादव, प्रमुख यशोदा देवी, रामप्रसाद यादव, राष्ट्रीय यादव सेना के प्रदेश सचिव कृष्णा यादव, धनबाद जिला अध्यक्ष अशोक यादव, कोडरमा जिला अध्यक्ष रोहित यादव, पंकज यादव, गिरीडीह जिल संरक्षक यादव धनेश्वर यादव, लालू यादव प्रकाश यादव ,अमरदीप निराला यादव, संतोष कुमार महेंद्र यादव ,मुकेश यादव, विशाल यादव ,अजीत यादव आदि वक्ताओं ने संबोधित किया l
वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि यदि हत्यारा राजेश राय और मुकेश राय की गिरफ्तारी 15 दिनों के अंदर नहीं होती है तो पूरे राष्ट्रीय यादव सेना के नेतृत्व में झारखंड के कोने-कोने तक आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी l वहीं विधायक मनोज यादव ने घोषणा करते हुए कहा कि मोतीलेदा में कैलाश यादव का स्टेचू लगाया जाएगा l उन्होंने घोषणा किया पीड़ित परिवार को सरकार 10 लाख की सहायता राशि और किसी सदस्य को सरकारी नौकरी देने के लिए जोरदार आंदोलन किया जाएगा l वहीं पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने कहा कि पूरे समाज को एकजुट होकर इन अपराधियों के खिलाफ लड़ने का आह्वान किया l मौके पर हजारों की संख्या में लोग उपस्थित थे l
Comments
Post a Comment