पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक कुमार तिवारी
केंद्रीय जनजातीय विकास मंत्री सह खूँटी सांसद अर्जुन मुंडा के जिला सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार की अगुवाई में आज यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 70वीं जन्मदिवस खूंटी नगर पंचायत स्थित पिपराटोली वृद्धाश्रम में मनाया गया।
इस दौरान पूर्व लोकसभा उपाध्यक्ष पद्मभूषण कड़िया मुण्डा ने आश्रम के वृध्दाओं के बीच जनजाति विकास मंत्री अर्जुन मुंडा द्वारा प्रदत कम्बल देकर उनके बीच मिठाई वितरण किये। इसके पूर्व उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के चित्र पर रोली चंदन का तिलक लगाकर उन्हें यशस्वी होने के साथ-साथ दीर्घायु का आशीर्वाद देते हुए उन्हें बधाई दिये।
इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की छवि सेवा भाव पर प्रचलित रही है। जिनके विचार को कार्यकर्ताओं ने आत्मसात् करते हुए समाज के बीच रखी। ऐसी सोंच को विस्तृत करनी भी चाहिए। सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार ने कहा कि यही एक ऐसे लोकप्रिय प्रधानमंत्री रहे हैं जिनके नेतृत्व में देश की पहचान और सुरक्षा वैश्विक पटल पर बहुत आगे बढ़ी है।
कार्यक्रम में सहयोग विलेज के प्रेसिडेंट सह वृद्धाश्रम संरक्षक परमजीत कौर और राम सुरेश सिंह ने मुख्य अतिथि कड़िया मुंडा व सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किये।
इस दौरान पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष मदिराय मुंडा, पूर्व उपाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा, सुभाष हलधर, आनंद कुमार, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता मुनिनाथ मिश्रा, सुदामा मिश्रा, प्रदीप साहू, विनय जायसवाल, युवा मोर्चा जिला सहप्रभारी सिद्धार्थ गुप्ता, विजय घोष, सौरभ महतो, सहयोग विलेज की संगीता कुमारी व अश्विनी कुमार मिश्र, शाहजहां खान आदि उपस्थित थे।
Comments
Post a Comment