पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
नियोजन नीति 2016 को माननीय उच्च न्यायालय द्वारा असंवैधानिक मानते हुए 13 अनुसूचित जिलों की न्युक्ति रद्द करने के फ़ैसला के विरूद्ध झारखंड सरकार को बिना देर किये सुप्रीम कोर्ट जाना चाहिए
पलामू समाचार केंद्र
दीपक कुमार तिवारी
नियोजन नीति 2016 को माननीय उच्च न्यायालय द्वारा असंवैधानिक मानते हुए 13 अनुसूचित जिलों की न्युक्ति रद्द करने के फ़ैसला के विरूद्ध झारखंड सरकार को बिना देर किये सुप्रीम कोर्ट जाना चाहिए।
ये बाते आदिवासी सरना धर्म गुरू बंधन तिग्गा ने उनसे मिलने आये प्रभावित शिक्षकों से कही, उनहोंने कहा कि फैसला झारखंडी अभियार्थियो के लिए नुकसान दायक और बाहरी अभियार्थी के लिए लाभदायक है सरकार को इस पर गम्भीरता से विचार करना चाहिए।
धर्म गुरू ने कहा कि जिलावार हाई स्कूल शिक्षक बहाली में 13 अनुसूचित जिलों में उक्त जिला के आदिवासी मूलवासी ही बहाल हुए संविधान में अनुसूचित जिलों को विशेष अधिकार प्राप्त है, टीएससी के अनुसंशा पर राज्यपाल कानून बना सकते है, वहीं संविधान भी विशेष परिस्थिति में अवसर प्रदान करती है। उनहोंने कहा सबसे ज्यादा बहारी लोगों को अवसर 11 जिला में मिला है लेकिन न्यायल का ध्यान इस ओर आकृष्ट नही कराया गया। जबकि
अनुसूचित जिलों व क्षेत्रों में विशेष प्रावधान के तहत वहां के निवासियों को अवसर दिया जाता है।

Comments
Post a Comment