पलामू समाचार केंद्र प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू झारखंड दीपक तिवारी +917979886793 मेदिनीनगर के नावाटोली, नामधारी रोड में उपस्थित ‘द वे ऑफ वेलनेस (WOW) क्लब का आज शानदार उद्घाटन हुआ। यह क्लब ना केवल शहर के लोगों को फिटनेस और पोषण की दिशा में जागरूक करेगा, बल्कि सेहतमंद जीवनशैली को अपनाने के लिए प्रेरित भी करेगा | उद्घाटन समारोह में रांची से आए सीनियर मेंबर राजन सर और शम्पा मैम, राकेश सर और पूनम मैम, उमेश सर और अंजली मैम, श्री सोनू नामधारी और श्रीमती सपना कौर ने संयुक्त रूप से फीता काटकर क्लब का उद्घाटन किया।शहर के प्रसिद्ध व्यवसायी और समाजसेवी श्री सोनू सिंह नामधारी ने सभी सीनियर मेंबरों को बुके देकर उनका स्वागत किया। मौके पर राजन सर ने कहा, 'डाल्टनगंज जैसे छोटे शहर में ऐसे क्लब का खुलना बहुत बड़ी बात है। आज हर दस में से छह व्यक्ति मोटापे से जूझ रहे हैं। ऐसे क्लब खुलने से उन्हें काफी राहत मिलेगी'| राकेश सर ने कहा, 'जानकारी सबके पास है, लेकिन सही माहौल की कमी के कारण लोग उसे अपनाते नहीं हैं। यह क्लब एक ऐसा वातावरण प्रदान करेगा जहाँ लोग प्रेरित होकर स्वास...
हेमंत सरकार के खिलाफ पलामू में भाजपा का आक्रोश प्रदर्शन, भ्रष्टाचार और कानून व्यवस्था को लेकर सौंपा ज्ञापन
पलामू समाचार केंद्र
प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू झारखंड
दीपक तिवारी
+917979886793
पलामू - भाजपा नगरमंडल एवं पोलपोल ग्रामीणमंडल मेदिनीनगर सदर के संयुक्त तत्वाधान में हेमंत सरकार के खिलाफ आक्रोश प्रदर्शन निकाला गया जो बैरिया बाजार समिति चौक से निकलकर सदर प्रखंड मुख्यालय पहुंच कर सभा में तब्दील हो गया। कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया।
सभा की अध्यक्षता नगरमंडल अध्यक्ष सरवन गुप्ता ने एवं संचालन राजेश गुप्ता ने की एवं धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम संयोजक मनोहर कुमार लाली ने किया।
सभा को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता झारखंड प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह ने कहा कि झारखंड में व्याप्त भ्रष्टाचार सरकारी योजनाओं की बिफलता एवं गिरती कानून व्यवस्था के विरोध में आज भारतीय जनता पार्टी आक्रोश प्रदर्शन कर रही है। 2014 में केंद्र मे मोदी सरकार एवं राज्य में रघुवर दास की सरकार थी जिसमें सड़क बिजली पानी स्वास्थ्य के क्षेत्र में निरंतर विकास कार्य अग्रसर थे अपराध उग्रवाद पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा रहा था घुसपैठ मे लगातार कमी आ रही थी। परंतु 2019 से लेकर आज साढे 5 वर्ष तक हेमंत सोरेन सरकार में बालू एवं खनिज की लूट हो रही है माफिया हावी हो गए हैं। प्रखंड से लेकर राज्य स्तर तक के कार्यालय में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है जनहित कल्याणकारी एवं विकास योजनाएं पूरी तरह शिथिल हो गए हैं। युवा एवं महिलाओं को रोजगार मिलना कठिन हो गया है मजदूर एवं किसान पलायन करते जा रहे हैं। व्याप्त भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबी सरकार के कई अधिकारी जेल जा चुके हैं सरकार में शामिल झारखंड मुक्ति मोर्चा कांग्रेस राजद के मंत्री से लेकर मुख्यमंत्री तक "अंधेर नगरी चौपट राजा" के कहावत को चरितार्थ कर रहे हैं। विधि व्यवस्था भी पूरी तरह चरमरर गई है आए दिन बेटी बहनों के साथ बलात्कार सामूहिक दुष्कर्म संरक्षित अपराध एवं उग्रवाद की घटनाएं पढ़ने को मिलती है। कानून का नहीं झारखंड में जंगल राज चल रहा है।
पलामू भाजपा जिलाध्यक्ष अमित तिवारी ने कहा हेमंत सरकार में झारखंड में भय भूख भ्रष्टाचार बढ़ रहा है आमजन मे सुरक्षा के प्रति सनशय बना हुआ है। रोजगार के नाम पर युवाओं के साथ छल किया जा रहा है। ठगबंधन सरकार में ब्लॉक से लेकर जिला तक विधवा, वृद्धा, विकलांग पेंशन से लेकर जनमीन मोटेशन एवं ऑनलाइन करने में भी गरीबों को लूटा जा रहा है। सरकार के संरक्षण और पदाधिकारी एवं अधिकारीयो की मिलीभगत से बिचौलिया बालू एवं खनिज का दोहन कर रहे हैं। विकास कार्य पूरी तरह ठप हो गया है जनता त्राहि त्राहि कर रही है।
सभा को विजय ओझा अर्जुन सिंह विजय कुशवाहा सुशील सिंह श्याम जी चौधरी ने भी संबोधित किया।
प्रदर्शन में धर्मेंद्र उपाध्याय शिवकुमार मिश्रा सुरेंद्र विश्वकर्मा छोटू सिंहा श्वेताग गर्ग शुभम प्रसाद दीपक सिंह नंदलाल गुप्ता संजय कुमार प्रधान सक्सेना राजकुमार बर्मन रंजीत चंद्रवंशी दीपक सिंह सोनू गुप्ता आनंद कुमार रंजीत गुड्डू विकेश तिवारी शंभू ठाकुर लखन ठाकुर नितिकांत उरांव दीपक सिंहा अखिलेश सिंह अमित शाह गुड्डू साहू राजेश कुमार चंद्रकांत सिंह रणजीत सिंह विवेक मिश्रा सुनील पांडे शुभम तिवारी नित्यानंद तिवारी सुनील तिवारी मनोज विश्वकर्मा अखिलेश्वर सिंह विकास कुमार रवि कुमार मोहित कुजूर चंदू चंद्रवंशी पिंकू सिंह रीना किशोर सुनीता सिंह रेखा देवी रूबी सिंह रेनू देवी सुजाता सिंह शोभा देवी सहित पार्टी के सैकड़ो कार्यकर्ता एवं नेता मौजूद थे। सभा करने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं एवं नेताओं ने उपायुक्त पलामू के नाम से प्रखंड अंचल अधिकारी को ज्ञापन भी सौपा।
Editor-In-Chief
PUSHKAR TIWARI
Comments
Post a Comment